{"_id":"666d4c47dcef347b1e0e3f1b","slug":"bihar-news-gold-worth-rs-1-13-crore-recovered-near-kishanganj-bengal-border-one-arrested-dri-and-bsf-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सीमांचल और बंगाल में थी विदेशी सोना खपाने की तैयारी, 1.13 करोड़ का गोल्ड बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सीमांचल और बंगाल में थी विदेशी सोना खपाने की तैयारी, 1.13 करोड़ का गोल्ड बरामद, एक गिरफ्तार
Sat, 15 Jun 2024 01:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:39 PM IST
सार
बीएसएफ के अनुसार, बस स्ट्रैंड के बाद एक दुकान से सोने की बिस्कुट व 569.900 ग्राम सोने के टुकड़े बरामद हुए। वहीं घर से सोने की आठ बिस्कुल और चार मोबाइल जब्त किए गए। इसकी कीमत एक करोड़ 13 लाख है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमांचल और बंगाल में खपाए जाने वाले सोना को बीएसएफ और डीआरआई की टीम ने बरामद किया। बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 13 लाख रुपये है। यह कार्रवाई उत्तर बंगाल फ्रंटियर के किशनगंज सेक्टर अंतर्गत इस्लामपुर बस स्टैंड के पास की गई। टीम ने स्कूलपारा निवासी भीम सुभाष विभुते के घर और उसकी दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान विदेशी मूल के सोने की 8 बिस्कुट (वजन 932.800 ग्राम) मिले। इसकी कीमत 67,25,488 रुपये है। इसके बाद 22 लाख 66300 रुपये कैश, कई कीमती सामान और चार मोबाइल फोन बरामद किया।
सोना तस्करों की तलाश में छापेमारी चल रही
बीएसएफ के अनुसार, बस स्ट्रैंड के बाद एक दुकान से सोने की बिस्कुट व 569.900 ग्राम सोने के टुकड़े बरामद हुए। वहीं घर से सोने की आठ बिस्कुल और चार मोबाइल जब्त किए गए। इनकी कीमत एक करोड़ 13 लाख है। वहीं इस मामले में सूरज शिवाजी पवार नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी सागर कुमार के अनुसार, सोना तस्करी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सोना तस्करों की तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं बीएसएफ के जवान भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
मवेशी तस्करी की आड़ में सोना तस्करी
बता दें कि सीमांचल के किशनगंज और बंगाल के इस्लामपुर, पांजीपारा, दालकोला, रायगंज समेत आसपास के इलाकों में तस्करों द्वारा विदेशी मूल का सोना खपया जाता है। इतना ही नहीं मवेशी तस्करी की आड़ में सोना बांग्लादेश से भेजा जाता है। सोना व्यापारी कुरियर के जरिए पेमेंट करते हैं।