फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girls students made serious allegations against the teacher of Patna school.bihar police.

Bihar News : पटना में छात्राओं ने शिक्षक पर लगाये गंभीर आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Fri, 05 Jan 2024 01:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 05 Jan 2024 01:57 AM IST
सार

Bihar : के के पाठक शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं ताकि विद्यालय का माहौल बेहतर से बेहतर हो सके। ऐसे में राजधानी के एक विद्यालय के शिक्षक पर कुछ छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Girls students made serious allegations against the teacher of Patna school.bihar police.
पटना के डीएम के द्वारा जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इन दिनों स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। स्कूल की व्यवस्था ख़राब होने पर शिक्षकों को डांट-फटकार भी लगाते हैं और अच्छी होने पर शिक्षकों की तारीफ भी करते हैं। इस बात को लेकर बिहार के अभिभावक के के पाठक के प्रशंसक बन गए हैं। उनका मानना है कि केके पाठक की वजह से शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आ रही है। वहीं एक शिक्षक पर कुछ छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाये हैं। मामला पटना के बी.एन. कॉलेजिएट विद्यालय का है। घटना गुरूवार की शाम करीब सात बजे की है। बी.एन. कॉलेजिएट विद्यालय की सात छात्राएं और कुछ लड़के गांधी मैदान के समीप स्थित जिला नियंत्रण कक्ष आए। इन विद्यार्थियों ने विद्यालय के एक शिक्षक के विरूद्ध अश्लील हरकत एवं अशोभनीय हरकत करने की शिकायत की है। इन छात्र-छात्राओं ने जिला नियंत्रण कक्ष के दंडाधिकारी के समक्ष बयान देते हुए लिखित आवेदन दिया है। 

विज्ञापन


डीएम ने दिए जांच के आदेश 
इस मामले को लेकर पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एक त्रि-सदस्यीय जाँच टीम का गठन किया। उन्होंने कहा कि बी.एन. कॉलेजिएट, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स के छात्र छात्राओं ने ज्ञापन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बी.एन. कॉलेजिएट, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स के शिक्षक राजेश कुमार पर स्कूल की छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह एक संवेदनशील मामला है। आरोपित शिक्षक के विरूद्ध लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। उन्होंने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।जाँच टीम में  वरीय उप समाहर्ता अभिलाषा शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस और शिक्षा विभाग की एक महिला अधिकारी (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीएम के आदेश के अनुसार जाँच टीम को 24 घंटे के अंदर जाँच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आरोपित शिक्षक के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed