फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girlfriend's family beat her lover and cut his private part in Muzaffarpur.bihar police.

Bihar News : मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को घर बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

Fri, 13 Oct 2023 08:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Oct 2023 08:40 PM IST
सार

Bihar Police : लड़की के परिजनों ने बेटी के प्रेमी को धोखे से बुलाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर गुप्तांग काट लिया। पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  

विज्ञापन
Bihar News : Girlfriend's family beat her lover and cut his private part in Muzaffarpur.bihar police.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक युवक को कुछ लोगों ने घर में बुलाकर पहले जमकर मारपीट की और फिर उसके गुप्तांग को काट दिया। युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटा का एक लड़की के साथ दोस्ती थी। इसी वजह से उसके परिजनों के कहने पर लड़की ने मेरे बेटे को अपने घर पर बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। फिर उनलोगों ने मेरे बेटा का इंटर्नल पार्ट काट दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनलोगों ने सोने का चेन, अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिये। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना के गोला बांध रोड़ की है।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में दिया घटना को अंजाम 
परिजनों ने बताया कि उसके बेटा और आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात से नाराज होकर लड़की के परिजनों ने लड़की से फोन करवाकर मेरे बेटे को सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर बुलाया। लड़की ने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है, जल्दी घर पर आओ। युवक के पिता का कहना है कि उस वक्त मेरा बेटा जिम जाने के लिए घर से निकल रहा था। फोन आने के बाद वह जिम जाने के बदले युवती के घर चला गया। वहां पहुंचते ही   युवती के भाई ने युवक को अपनी दुकान के अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर उसका गुप्तांग काट दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान उनलोगों ने लड़के का सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिए।
विज्ञापन


युवक के पिता ने कराया मामला दर्ज 
आननफानन में परिजनों ने घायल युवक को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले को लेकर युवक के पिता ने सरैयागंज गोला रोड स्थित युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाना ने शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed