फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl student raped in Gaya, young man took her to the field and raped her; protest demonstration

Bihar News : आठवीं की छात्रा का रेप; कोचिंग जा रही थी, जबरन ले गया और हैवानियत की; विरोध में हंगामा

Sat, 13 Jan 2024 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजन उसकी हालत देख दंग रह गए। इसके बाद छात्रा ने आपबीती सुनाई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: Girl student raped in Gaya, young man took her to the field and raped her; protest demonstration
जयपुर में फ्रेंडशिप कर युवती से रेप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

गया में आठवीं की छात्रा का रेप हुआ है। वह कोचिंग जा रही थी। रास्तें में एक बदमाश ने उसे जबरन रोक लिया। इसके बाद डरा धमका कर सरसों के खेत में ले गया। वहां जाकर उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान छात्रा चिखती-चिल्लाती रही लेकिन हैवान ने उसकी एक न सुनी। इतना ही नहीं रेप के बाद हैवान ने उसे धमकी दी कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। 

विज्ञापन


ग्रामीण हंगामा करने लगे
घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजन उसकी हालत देख दंग रह गए। इसके बाद छात्रा ने आपबीती सुनाई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कुछ ही देर में छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह पूरा मामला जिले के अतरी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर छात्रा अपने घर से कोचिंग में पढ़ने के लिए नीमचक बथानी के बहोरमा गांव जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को रोक लिया।  डरा धमका कर जबरन छात्रा को पास के सरसो के खेत में ले गया।  उसके बाद छात्रा के साथ रेप कर फरार हो गया। इस संबंध में अतरी थाने की पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed