फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl seen waving gun at Marine Drive in Patna, Reels Viral, Hunter Queen, Ganga Path

Bihar News : मरीन ड्राइव पर हंटर क्वीन के बाद अब रिवॉल्वर रानी वीडियो वायरल, चलती बाइक पर बंदूकें लहराते दिखी

Sun, 20 Aug 2023 10:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Aug 2023 10:06 AM IST
सार

Patna News : अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि चलती बाइक पर एक लड़की खड़ी हो गई। उसका दोस्त बाइक चला रहा है। वह लड़की बेखौफ होकर हवा बंदूकें  लहरा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Girl seen waving gun at Marine Drive in Patna, Reels Viral, Hunter Queen, Ganga Path
हथियार लहराते दिखी लड़की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में लगातार यातायात के नियमों को लेकर लोगों से फाइन वसूला जा रहा है। सीसीटीवी में एक भी शख्स यातायात के नियमों की अनदेखी करते दिख जाए तो फौरन चालान का मैसेज उसके मोबाइल पर आ जाता है। लेकिन, इन सबके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। वह यातायात के नियमों की धज्जियां तो उड़ाते ही हैं। साथ ही सरेआम हथियार का प्रदर्शन कर पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से मरीन ड्राइन यानी गंगा पथ से सामने आया है। एक और लड़की बाइक पर बंदूक लहराते दिखी है। इसके दोनों हाथ में बंदूक देखकर लोग इसे रिवॉल्वर रानी कह रहे हैं।

विज्ञापन


चलती बाइक पर खड़ी होकर बंदूक लहराते दिखी लड़की
अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि चलती बाइक पर एक लड़की खड़ी हो गई। उसका दोस्त बाइक चला रहा है। वह लड़की बेखौफ होकर हवा बंदूकें लहरा रही है। इतना ही नहीं लड़की इसका वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। दरअसल, इस लड़की का इंस्टाग्राम पर आईडी है, जिसमें कई सारे रील्स है। उसी पर हाल के दिनों में यह वीडियो बनाकर अपलोड किया गया है। 
विज्ञापन


14 अगस्त की शाम सीएम नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ के फेज- 2 का शुभारंभ
जेपी गंगा पथ के फेज- 2 का शुभारंभ 14 अगस्त की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। कुछ दिन पहले इसी सड़क पर एक दूसरी लड़की का हथियार लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था। इसने खुद का नाम हंटर क्वीन रखा था। मरीन ड्राइव पर बाइक से स्टंट का वीडियो बनवाने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर डाला। कोई और ऐसा न करे, इसलिए 'अमर उजाला' ने उस वीडियो को दिखाते हुए खतरे बताए। अब पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार जुर्माना लगाया था। हालांकि, जांच में वीडियो में लड़की के हाथ में दिख रहा हथियार लाइटर निकला। इसलिए पुलिस ने सिर्फ फाइन करके उस लड़की को छोड़ दिया था। अब देखना यह है कि फिलहाल वायरल हुई लड़की के हाथ में जो हथियार जैसी चीज दिख रही है। वह क्या है? पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक चला जा रहे, जबकि पीछे बैठी लड़की दोनों हाथ में पिस्टल जैसी चीज लहरा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed