फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl raped at railway station; Police arrested the accused vendor, local news

Bihar: रेलवे स्टेशन पर युवती से दुष्कर्म; मां ने डांट लगाई तो घर से भाग समस्तीपुर पहुंची, यहां ऐसा हुआ

Tue, 03 Sep 2024 09:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 03 Sep 2024 09:02 AM IST
सार

रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
Bihar News: Girl raped at railway station; Police arrested the accused vendor, local news
रेप की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर युवती से दुष्कर्म हुआ है। अकेली युवती को देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद वेंडर ने उसके साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवती को मेडिकल के लिए भेज अस्पातल पहुंचाया। इसके बाद छापेमारी कर आरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। पीड़ित युवती मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। गिरफ्तार वेंडर की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव का मोहम्मद लाल के रूप में की गई है। रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


मां की डांट से नाराज होकर भागी घर से
बताया गया है कि मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को उसकी मां ने घरेलू कामकाज को लेकर रविवार शाम डांट लगाई थी। इसके बाद युवती रविवार रात घर से निकल गई और ट्रेन पकड़ कर रात करीब तीन बजे समस्तीपुर स्टेशन पर उतरी। अकेली युवती को देख प्लेटफार्म नंबर चार पर एक वेंडर ने उसे मदद करने के बहाने प्लेटफार्म के आखिरी छोड़ की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती  किसी तरह प्लेटफार्म की ओर पहुंची और वर्दी धारी को प्लेटफार्म पर देखा तो घटना के बारे में उसे जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कर्मी ने अपने वरीय पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी। इस दौरान सुबह होने को था जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा प्लेटफार्म पर युवती को लेकर पहचान के लिए पेट्रोलिंग की गई तो उक्त वेंडर प्लेटफार्म नंबर चार पर ही पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed