फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh targets Rahul Gandhi; Seemanchal, Bangladesh, Hindu, BJP Hindu Swabhiman Yatra

Bihar: गिरिराज सिंह बोले- भारत में गृह युद्ध चाह रहे राहुल गांधी; इन लोगों ने सीमांचल में छेड़ा लैंड जिहाद

Sun, 20 Oct 2024 05:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Oct 2024 05:20 PM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार सहित पूरे देश में गृह युद्ध करवाना चाहता है। हिंदू भाइयों और बहनों को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का मकसद हिन्दू भाई बहनों को जगाना है कि आप अपने धर्म और कर्त्तव्य के प्रति ईमानदार रहे।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh targets Rahul Gandhi; Seemanchal, Bangladesh, Hindu, BJP  Hindu Swabhiman Yatra
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्णिया के पॉलिटेक्निक स्थित भगवान भोले के मंदिर में रुद्राभिषेक किया और हवन किया। केंद्रीय मंत्री ने हिंदू स्वाभिमान पर पूर्णिया में आयोजित कई विभिन्न कार्यक्रम में सम्मलित हुए। मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार सहित पूरे देश में गृह युद्ध करवाना चाहता है। हिंदू भाइयों और बहनों को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का मकसद हिन्दू भाई बहनों को जगाना है कि आप अपने धर्म और कर्त्तव्य के प्रति ईमानदार रहे। इसी उद्देश्य से हिंदुओं में जागरण पैदा करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीमांचल में लैंड जिहाद छेड़ा गया है
गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या द्वारा सीमांचल में लैंड जिहाद छेड़ा गया है। हिंदू भाइयों को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू बहू-बेटियों को सिंदूर लगाने पर रोका जा रहा है। इसी उद्देश्य से हिंदुओं में जागरण पैदा करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। राजद और कांग्रेस पूरे बिहार में गृह युद्ध करवाना चाह रही है। बेगूसराय और भागलपुर में हिंदू मंदिर की मूर्तियों को तोड़ी गई है और तोड़ने वाले किसी खास समुदाय के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar News: Giriraj Singh targets Rahul Gandhi; Seemanchal, Bangladesh, Hindu, BJP  Hindu Swabhiman Yatra
हिंदू स्वाभिमान यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीमांचल के डेमोग्राफी में हो रहे बदलाव का मुद्दा वर्षों से उठते रहे हैं। लेकिन इस बार हिंदुओं को जगाने के लिए उन्होंने यात्रा निकाली है और हर जगह हिंदुओं को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि सीमांचल के इलाके में किस तरह से हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है और बांग्लादेशी रोहिंग्या लगातार इस इलाके पर अपना कब्जा जमा रहे हैं। ऐसे में आने वाला वक्त ही बताएगा की गिरिराज सिंह के इस यात्रा का सीमांचल पर कितना असर होगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भारत में गृह युद्ध चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को क्या फर्क पड़ता है, वे तो इटली भाग जाएंगे।

हमें तो मरना यहीं और जीना यहीं है
गिरिराज सिंह ने पूर्णिया में एक सभा में कहा कि हमें तो मरना यहीं और जीना यहीं है। हमारी आदत बैंग की तरह हुई। यहां लैंड जिहाद हो रहा। उन्होंने प्रशासन से कहा कि बांग्लादेशी और रोहंगिया बाढ़ के बहाने पूर्णिया में बसते जा रहे। पूर्णिया में रहने वाले हिंदू सोच रहे वे सुरक्षित हैं, ये उनकी गलतफहमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed