फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh reacted on Halal meat and sacrifice practice; BJP, jerk mutton, JDU, RJD

Bihar News : गिरिराज सिंह बोले- हलाल मीट नहीं खाएं हिन्दू; बलि का विरोध करने वाले पहले कुर्बानी पर रोक लगाएं

Sun, 17 Dec 2023 03:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Dec 2023 03:22 PM IST
सार

Bihar News:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कई मंदिरों में बलि प्रथा पर रोक लगाने की साजिश की जा रही है जबकि यह हिंदू धर्म का एक अंग है।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh reacted on Halal meat and sacrifice practice; BJP, jerk mutton, JDU, RJD
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत हिंदुओं को हलाल का मीट खिलाकर धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने हिंदुओं से झटका का मीट खाने की अपील की और स्वयं भी झटका मीट खाने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कई मंदिरों में बलि प्रथा पर रोक लगाने की साजिश की जा रही है जबकि यह हिंदू धर्म  का एक अंग है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुर्बानी पर भी सरकार को रोक लगानी चाहिए
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर देखा जाए तो हिंदू द्वारा दी गई बलि पर रोक लगी रही है तो मुसलमान द्वारा दी जा रही बकरे की कुर्बानी पर भी सरकार को रोक लगानी चाहिए। लेकिन, वोट की राजनीति के लिए सरकार को ऐसा करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि अगर हम मुसलमान की बात करें तो वह हिंदुओं के घर मीट खाना भी पसंद नहीं करेंगे । उनके द्वारा किए गए हलाल का मीट खाने से हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट हो रहा है। लेकिन, इस बात का सरकार को कोई गिला नहीं है। इतना नहीं नहीं गिरिराज सिंह ने सड़क किनारे मीट काटने का  विरोध करते हुए कहा है कि सड़क किनारे हलाल किया जाता है जिससे स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है। कहीं ना कहीं इससे गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाप-सनाप बयान बाजी कर रहे हैं राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज राहुल गांधी संसद पर हुए हमले पर अनाप-सनाप बयान बाजी कर रहे हैं। लेकिन, संसद पर हुए हमले की जांच की जा रही है और जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा और इसमें भी सारी सत्यता आम जनता के सामने आ जाएगी। राजद द्वारा किए गए बयानबाजी के आलोक में उन्होंने कहा कि आज बिहार में अराजक की स्थिति बनी हुई है। अपराधियों का बोलबाला है लेकिन बिहार सरकार एवं राजद को यह बातें नहीं दिख रही। सिर्फ संसद के मुद्दे को लेकर आम लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed