फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh attacks RJD, Lalu Yadav and Congress; Hajipur, Vaishali, Muzaffarpur

Lok Sabha Election : गिरिराज सिंह बोले- 2025 के चुनाव में बेटे को सीएम बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे लालू यादव

Sat, 18 May 2024 03:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/ मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/ मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 May 2024 03:33 PM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अति पिछड़ों की नौकरी को छीन कर मुसलमानों को देना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो हिंदुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh attacks RJD, Lalu Yadav and Congress; Hajipur, Vaishali, Muzaffarpur
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है। इसे लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन और लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव लोकसभा का चुनाव नही लड़ रहे हैं। बल्कि आगामी 2025 की होने वाली विधान सभा चुनाव में अपने बेटा को सीएम बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं। राजद उम्मीदवारों को बलि का बकरा बनाया गया है।

विज्ञापन


2024 में ही आप लोग पटकनिया दे दीजिए
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अति पिछड़ों की नौकरी को छीन कर मुसलमानों को देना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो हिंदुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। वह किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया जैसे हाजीपुर को भी बना देंगे। इसलिए 2024 में ही आप लोग पटकनिया दे दीजिए और नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाइए। 
विज्ञापन


 

Bihar News: Giriraj Singh attacks RJD, Lalu Yadav and Congress; Hajipur, Vaishali, Muzaffarpur
हाजीपुर में भाजपा की चुनावी सभा। - फोटो : अमर उजाला
परिवार और मुसलमान के नेता बन गए लालू
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अब गरीब पिछड़ा वर्ग का नही बल्कि परिवार और मुसलमान के नेता बन गए। पहले यादव के नेता हुआ करते थे। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो खुद घोटाला में सज्यफ्ता हो वो क्या सरकार बनाएंगे यह तो पूरा देश जानता है। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक डिप्टी सीएम तक बनाया अब सीएम बनाने का अपना देख रहे हैं। जो कभी पूरा नहीं होने वाला है। सच्चाई तो यही है कि इस लोकसभा चुनाव में अब ऐसे लोगों के लिए कोई भी सीट खाली नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा यह लोग सिर्फ बरगलाने का काम कर सकते हैं और झूठे वादे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed