फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gaya-Howrah vande bharat express time table, varanasi-deoghar vande bharat express time table

Vande Bharat Express : आ गया नई वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल; जानिए गया-हावड़ा और बनारस-देवघर का शिड्यूल

Fri, 13 Sep 2024 08:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Sep 2024 08:29 PM IST
सार

Bihar News : गया-हावड़ा के बीच वंदे भारत कल से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी, हालांकि यात्रियों का इसका लाभ 17 सितंबर से मिलेगा। वहीं, बिहार से गुजरने वाली वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर से यात्रा कराने लगेगी।

विज्ञापन
Bihar News : Gaya-Howrah vande bharat express time table, varanasi-deoghar vande bharat express time table
वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 रेल मंत्रालय बिहार में दो और वंदे भारत ट्रेन शुरू कर रही है। 15 सितंबर से गया-हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेगी। वही दूसरा गया-नवादा-किउल रेलखंड पर वाराणसी-देवघर दौड़ेगी। हालांकि रेल यात्रियों के लिए 18 सितंबर से गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वहीं वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 16 सितंबर से ही इस ट्रेन की सुविधा रेल यात्रियों को मिलने लगेगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। 

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया और हावड़ा के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री गया और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
विज्ञापन


15 सितंबर को गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (02304) गया से 11.00 बजे खुलकर 19.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 12.05 बजे कोडरमा, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.30 बजे धनबाद, 15.40 बजे आसनसोल और 16.25 बजे दुर्गापुर रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 18 सितंबर से हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (22303/22304) का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी। हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस (22303) हावड़ा से 06.50 बजे खुलकर 12.30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 08.28 बजे दुर्गापुर, 08.53 बजे आसनसोल, 09.43 बजे धनबाद, 10.13 बजे पारसनाथ एवं 10.58 बजे कोडरमा रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22304) बनकर गया से 15.15 बजे खुलकर 21.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 16.15 बजे कोडरमा, 17.15 बजे पारसनाथ, 18.00 बजे धनबाद, 18.48 बजे आसनसोल और 19.11 बजे दुर्गापुर रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी। 

गया-नवादा-किउल रेलखंड पर भी दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन 
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दूसरा वंदे भारत ट्रेन गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत (02249) बैधनाथधाम से 11.00 बजे खुलकर 21.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 11.15 बजे जसीडीह, 13.20 बजे किउल, 15.15 बजे नवादा, 16.25 बजे गया, 18.15 बजे सासाराम और 19.55 बजे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।  


यह ट्रेन यात्रियों के लिए 16 सितंबर से वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन (22500/22499) का नियमित चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी। वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (22500) वाराणसी से 06.20 बजे खुलकर 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी। इस बीच 07.00 बजे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा,  11.30 बजे किउल और 13.15 बजे जसीडीह रूकते हुए 13.40 बजे अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन देवधर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (22499) बनकर देवघर से 15.15 बजे खुलकर 22.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस बीच 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किउल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजे गया, 20.18 बजे सासाराम और 21.30 बजे पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed