फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ganpati Bappa reached Bihar from Maharashtra in Kolkata Express, will be seen on this date

Bihar News : कोलकाता एक्सप्रेस में बैठकर महाराष्ट्र से बिहार पहुंचे गणपति बप्पा, इस तारीख को होगा दर्शन

Fri, 30 Aug 2024 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Aug 2024 04:21 PM IST
सार

छह दिनों तक चलने वाले से उत्सव के दौरान गणपति बप्पा को 756 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और साथ ही हर दिन एक अलग प्रकार के वैरायटी का मोदक भी भगवान गणेश को चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Ganpati Bappa reached Bihar from Maharashtra in Kolkata Express, will be seen on this date
गणपति बप्पा को ट्रेन से लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में तैयारी शुरू हो चुकी है। बिहार के गया में भी गणेश चतुर्थी को लेकर खास तैयारी की जा रही है। इस बार मुंबई से गणपति महाराज के विशेष प्रतिमा को लाया गया है।श्रद्धालु आगामी सात सितंबर को दर्शन करेंगे और इस दौरान छह दिनों तक गणपति बप्पा के लिए अलग-अलग प्रकार के मोदक का भोग भी लगेगा। 

विज्ञापन


स्पेशल सीट बुक करवाई गई थी
मोक्ष की नगरी गयाजी के पावरगंज बैरागी मुहल्ले के रहने वाले संतोष कुमार पिछले सात वर्षों से भगवान गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति उत्सव का कार्यक्रम को आयोजित करते आ रहे है। इस बार कुछ खास करने के लिए गणपति  उत्सव पर मुंबई से भगवान गणपति की मनमोहक प्रतिमा को कोलकाता एक्सप्रेस से स्पेशल सीट बुक कर मुंबई से गया लाया गया है। कोलकाता एक्सप्रेस मेल ट्रेन के कोच संख्या एस 1 और बर्थ संख्या 46 पर मुंबई से सफर करते हुए गणपति बप्पा विष्णु की नगरी में आगमन हो चुका है।
विज्ञापन


मनमोहक प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा
सात सितंबर से आयोजित होने वाली गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान इस मनमोहक प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा और जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा का इस मनमोहक प्रतिमा का लोग दर्शन कर पाएंगे। छह दिनों तक चलने वाले से उत्सव के दौरान गणपति बप्पा को 756 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और साथ ही हर दिन एक अलग प्रकार के वैरायटी का मोदक भी भगवान गणेश को चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed