फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Gandak river wreaks havoc, three villages cut off from communication; going to school becomes risk

Bihar News : गंडक नदी का कहर, तीन गांवों का टूटा संपर्क; स्कूल जाना बना जोखिम भरा

Fri, 27 Jun 2025 09:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिम चंपारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 09:06 PM IST
सार

नेपाल में भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Gandak river wreaks havoc, three villages cut off from communication; going to school becomes risk
गंडक नदी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में भी दिखने लगा है। नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी उफान पर है, जिसके चलते योगापट्टी प्रखंड की जरलपुर खुटवनिया पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। हालत यह है कि बौरिया, गोड़टोली और हरिजन टोली गर्जना गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुके हैं।
विज्ञापन


गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर पानी भर जाने से तीन गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लोग या तो घरों में फंसे हुए हैं या जान जोखिम में डालकर कमर भर पानी में चलने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ा है। स्कूलों तक पहुंचना बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौती बन चुका है। बच्चे रोज़ाना जोखिम उठाकर पानी में गिरते-पड़ते स्कूल जा रहे हैं। अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है कि अगर कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन


ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से किसी ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। घटनास्थल से आ रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी में डूबी सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं। कई लोग साइकिल और जरूरी सामान लेकर पानी में फिसलते हुए स्कूल और बाजार तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे

स्थिति गंभीर है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। न नाव भेजी गई, न ही कोई मेडिकल टीम या रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे सोशल मीडिया व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो यह संकट और भी विकराल रूप ले सकता है। गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर पश्चिम चंपारण के लिए खतरे की घंटी बन चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed