{"_id":"666611378a7c906a84056b05","slug":"bihar-news-friend-committed-murder-during-cricket-in-nawada-bihar-police-engaged-in-investigation-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : क्रिकेट मैच के दौरान बढ़ा विवाद, दोस्त ने दोस्त की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : क्रिकेट मैच के दौरान बढ़ा विवाद, दोस्त ने दोस्त की ले ली जान
Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
सार
Bihar : गांव में घर के पास ही कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों बच्चे एक दूसरे को गाली देने लगे। तभी उनमें से एक ने राहुल के सिर पर ईट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा में दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुरमा गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान पप्पू चौधरी के पुत्र राहुल कुमार (12) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रिकेट खेलने के दौरान बढ़े विवाद में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ मर्डर
मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि कुरमा गांव में घर के पास ही कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलने के दौरान मेरे पुत्र राहुल कुमार और पिंटू चौधरी के पुत्र रौशन कुमार में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों बच्चे एक दूसरे को गाली देने लगे। इसी बीच रौशन कुमार के दादा सुरेश चौधरी वहां पहुंच गए और सुरेश चाैधरी ने राहुल का हाथ पकड़ लिया और उनके पोता रौशन कुमार ने राहुल के सिर पर ईट से सर पर वार कर दिया। सर पर चोट लगते ही वह वही गिर गया। राहुल के जमीन पर गिरते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने राहुल कुमार को आननफानन में नवादा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया पुरानी रंजिश
मृतक के पिता पप्पू चौधरी ने बताया कि पुरानी रंजिश को क्रिकेट के बहाने लाकर मेरे पुत्र की हत्या की गई है। घटना के संबंध में सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव का कहना है कि परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बच्चों के विवाद में घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी की गई है लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। मृतक के परिजनों ने बूंदी चाैधरी के पुत्र सुरेश चौधरी और पिंटू चौधरी के पुत्र रौशन कुमार (15) को आरोपित किया है।
विज्ञापन