फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Four youth died in a road accident in Katihar: Collision between bikes; Sawan, Ganga water

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत; तीसरी सोमवारी पर जल भरने गंगा घाट जा रहे थे, अचानक ऐसा हुआ

Mon, 05 Aug 2024 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

परिजन राजू कुमार ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार चारों युवक तड़के सुबह मनिहारी गंगाघाट जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक एक दूसरे से टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Four youth died in a road accident in Katihar: Collision between bikes; Sawan, Ganga water
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर कजरा के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। चारों युवक दो बाइकों पर सवार होकर सावन की तीसरी सोमवारी को मनिहारी घाट गंगास्नान कर जल भरने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। इसमें मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो की मौत अस्पताल में हुई।

विज्ञापन


मरने वाले दो पूर्णिया के रहने वाले थे

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने चारों लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मरने वालों में एक बाइक पर सवार कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदामारहिका के रहने वाले थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


दोनों बाइक एक-दूसरे से टकरा गई

परिजन राजू कुमार ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार चारों युवक तड़के सुबह मनिहारी गंगाघाट जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक एक दूसरे से टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आननफानन में दो अन्य को इलाज के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां दोनों की मौत हो गयी ।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed