फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Four girls missing in Saran Chhapra, kidnapping case registered bihar police today news news hindi

Bihar News : एक ही थाना क्षेत्र से चार युवतियां लापता, परिजनों ने अपहरण का कराया मामला दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 04 Dec 2024 07:11 PM IST
सार

kidnapping case : एक ही थाना क्षेत्र से चार लड़कियां लापता हो गयीं। लापता होने के बाद परिजनों ने थाना में अपहरण करने का दर्ज कराया है।  अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Four girls missing in Saran Chhapra, kidnapping case registered bihar police today news news hindi
सारण जिले का तरैया थाना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण में एक साथ चार चार लड़कियों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। मामला क्या है किसी को कुछ जानकारी नहीं है।  लापता लड़कियों के परिजनों ने  थाना  में अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है। लापता लड़कियां एक साथ एक ही थाना क्षेत्र की हैं। 

विज्ञापन


अपहरण का मामला हुआ दर्ज 
पहला मामला तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां लड़की की मां ने गांव के ही कुंदन साह पर शादी की नियत से अपनी पुत्री की बहला-फुसला कर अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरा मामला उक्त थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव की है, जहां घर से बारात गई हुई थी। उसी दौरान लड़की घर से बाहर निकली तो फिर वापस लौट कर नहीं आई है। इस संबंध में लड़की की मां ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में घोघराहा गांव के झुन्नु प्रसाद, बद्री प्रसाद और बोतल प्रसाद को आरोपित किया गया है। इस मामले में भी लड़की की मां ने उक्त तीनों पर बहला- फुसला कर अपहरण कर लेने का आरोप लगाई है।
विज्ञापन


दुकान से सामान खरीदने का बहाना बनाकर घर से निकली  
तीसरा मामला गलिमापुर गांव की है, जहां लड़की की मां ने पड़ोसियों पर ही शादी की नियत से लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में घर वालों ने विकास राउत, हरेश राउत, चांदनी कुमारी और ऋतु कुमारी को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी पुत्री चुपचाप   घर से बाहर निकली। इस दौरान उसके पड़ोसी लोग मेरी बेटी को बहला- फुसला कर शादी की नियत से अपहरण कर लिया। अंतिम और चौथा मामला भी इसी गलिमापुर गांव की है, जहां लड़की के पिता ने एकमा गांव के रोहित शर्मा पर अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री दुकान से समान की खरीददारी करने के लिए तरैया बाजार गई हुई थी। उसी दौरान रोहित शर्मा ने शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
हालांकि इस संबंध में तरैया थाने के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन चारो मामले में पीड़ित महिलाओं द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान अलग - अलग पुलिस पदाधिकारियो द्वारा किया जा रहा हैं। इन सभी चारों मामले का उद्भेदन यथाशीघ्र किया जाएगा। स्थानीय थाने में एक साथ चार-चार युवतियों के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए हर तरह से जांच की जा रही है। पुलिस उन चारों अपहृत युवतियों की बरामदगी के लिए  छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed