फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former Mukhiya brother murdered in Gopalganj, criminals shot him near the power house

Bihar News: गोपालगंज में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के भाई की हत्या, पावर हाउस के पास अपराधियों ने मारी गोली

Sun, 02 Feb 2025 12:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Feb 2025 12:33 PM IST
सार

Gopalganj News: सतेंद्र सिंह के मौत की खबर इलाके में सनसनी मच गई। परिजन सहित व्यवसायियों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Former Mukhiya brother murdered in Gopalganj, criminals shot him near the power house
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर स्थित पावर हाउस के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के भाई को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही मुखिया के भाई को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिले के थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में की गई है। वह वृंदावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई थे।

विज्ञापन


गोली मार कर आसानी से फरार हो गए अपराधी
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के थावे  थाना क्षेत्र के वृंदावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह मीरगंज शहर के पावर हाउस के समीप बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने सतेंद्र सिंह को नजदीक से गोली मार कर आसानी से फरार हो गए। गोली लगने से सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया। जहां सतेंद्र सिंह की मौत हो गई ।
विज्ञापन


मौत की खबर से गांव में सनसनी
सतेंद्र सिंह के मौत की खबर मीरगंज शहर सहित वृंदावन गांव में पहुंचते ही सनसनी मच गई। परिजन सहित व्यवसायियों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। विदित हो कि विगत महीने में गोपालगंज में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। 20 दिन पूर्व ही ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के झिरवा पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वृंदावन पंचायत के पूर्व मुखिया डीके सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आम लोग प्रशासन के प्रति तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed