{"_id":"66248a90ddb48e1eab00d5a5","slug":"bihar-news-former-anant-singh-s-health-ill-admitted-to-igims-beur-gel-stomach-related-problem-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, बेऊर जेल प्रशासन ने इस अस्पताल में करवाया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, बेऊर जेल प्रशासन ने इस अस्पताल में करवाया भर्ती
Sun, 21 Apr 2024 09:12 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:12 AM IST
सार
जेल में पूर्व विधायक अनंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अनंत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है। दरअसल, पूर्व विधायक की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पेट से जुड़ी कुछ बीमारी की बात सामने आई है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है।
विज्ञापन
पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत की थी
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह को पहले से बीपी और डायबिटीज है। कुछ दिन पहले उन्हें तेज बुखार भी हुआ था। पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से की। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच के बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया। कड़ी सुरक्षा में बीच आईजीआईएमएस में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में अनंत सिंह को हुई जेल
एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। साथ ही अनंत सिंह के नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत ने विधायक और एक अन्य अभियुक्त को 10-10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन