फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Formation of state level twenty point committee, Nitish Kumar, Samrat Chaudhary, Chetan Anand, NDA

Bihar News : बहुमत के दौरान साथ देने वाले 'बाहरी' को सीएम नीतीश ने किया खुश, देखें चेतन आनंद को क्या बनाया

Sat, 16 Mar 2024 04:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और भाजपा नेता ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।  इस समिति में 15 सदस्य हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Formation of state level twenty point committee, Nitish Kumar, Samrat Chaudhary, Chetan Anand, NDA
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के एलान से कुछ देर पहले नीतीश सरकार ने राज्य स्तरीय 20 सूत्री समिति का गठन कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और भाजपा नेता ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।  इस समिति में 15 सदस्य हैं। इन्हें उपमंत्री का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन


राजद और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले भी सदस्य बने
वहीं विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में राजद छोड़कर जदयू के पाले में बैठने वाले विधायक प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, चेतन आनंद को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं राजद विधायक संगीता कुमारी और विधायक भरत बिन्द को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने से मुरारी गौतम और सिद्धर्थ सौरभ को समिति का सदस्य बनाया गया है। एनडीए सरकार बनने के बाद से इन सभी विधायकों ने अपनी पार्टी से बगावत कर दिया था। 
विज्ञापन


सभी लाभ और सुविधाएं मिलते रहेंगे
वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर और राजेश वर्मा को राज्य स्तरीय 20 सूत्री समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं जदयू की नेत्री भारती मेहता और चंदन सिंह इस समिति में जगह दिया गया है। इन सभी को विधायक या विधान पार्षद सदस्य के रूप में मिलने वाले सभी लाभ और सुविधाएं मिलते रहेंगे। इससे इतर जो सुविधा होगी वह भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed