{"_id":"65223405b270f4ae0c09c0a8","slug":"bihar-news-foreign-women-crossing-border-with-face-mask-identified-as-illegal-entry-in-india-through-nepal-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Face Mask : बिहार के तीन लोग नकाब लगाई महिला को नेपाल से ले आए भारत; आवाज सुनकर चेहरा दिखाने कहा तो खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Face Mask : बिहार के तीन लोग नकाब लगाई महिला को नेपाल से ले आए भारत; आवाज सुनकर चेहरा दिखाने कहा तो खुला राज
Sun, 08 Oct 2023 10:15 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:15 AM IST
सार
विदेशी महिला ने पूछताछ के दौरान सब को बताइए नेपाल के काठमांडू से यह तीनों हमें यहां लाए हैं। और, दरभंगा जाने को कर रहा थे। उसके साथ उसके चार बच्चे एवं तीन भारतीय भी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडो नेपाल-सीमा पर एक बार फिर एसएसबी के जवानों ने एक विदेशी महिला को चार बच्चे एवं तीन भारतीय के साथ हिरासत में लिया है। घटना इंडो नेपाल सीमा के लौकहा इलाके की है। 18वीं बटालियन लौकहा बीओपी के जवानों ने एक विदेशी महिला को नकाब लगा कर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते पाया। इसी दौरान जवानों ने विदेशी महिला से पूछताछ की। उसने अपना पासपोर्ट म्यंग्मार का दिखाया। उसके पास अन्य कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
काठमांडू से तीनों भारतीय ने महिला को दरभंगा ला रहे थे
संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसबी के जवानों से गिरफ्तार कर लिया। विदेशी महिला की पहचान बेगम ताहिरा जिला आइकाप मोती दांग म्यंमार के रूप में हुई है। विदेशी महिला ने पूछताछ के दौरान सब को बताइए नेपाल के काठमांडू से यह तीनों हमें यहां लाए हैं। और, दरभंगा जाने को कर रहा थे। उसके साथ उसके चार बच्चे एवं तीन भारतीय भी थे। भारतीय व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिला के घनश्यामपुर निवासी 64 वर्षीय मो. फरमुद, घनश्यामपुर निवासी 51 वर्षीय कादिर और सिमरि निवासी 41 वर्षीय मो. नियामत के रूप में हुई।
विज्ञापन
संदिग्ध विदेशी महिला को दिल्ली भेजने की थी तैयारी
एसएसबी के अनुसार इन तीनों पर आरोप है कि यह लोग संदिग्ध विदेशी महिला को नेपाल के काठमांडू से अपने साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करवा हुए दरभंगा ले जा रहा थे। यहां से उसे दिल्ली भेज देते। एसएसबी के जवानों ने विदेशी महिला उसके बच्चे एवं तीनों भारतीयों को हिरासत में लेकर लौकहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। इंडो-नेपाल सीमा की बॉर्डर खुली होने से आसानी से विदेशी भारत में प्रवेश कर जाते हैं। यह रास्ता उन्हें बड़ा ही सुलभ महसूस होता है।
विज्ञापन