फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Flood water in Asthawan and Bind blocks of Nalanda, school also submerged, Bihar Weather Updates

Bihar News : नालंदा में इस इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल भी जलमग्न; हजार बीघा में लगी फसलें बर्बाद

Thu, 29 Aug 2024 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Aug 2024 09:13 AM IST
सार

बिंद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा जो बिन्द पंचायत के अंतर्गत आता है। जिरायन नदी के किनारे अवस्थित है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण विद्यालय परिसर के इर्द-गिर्द ज्यादा जलजमाव हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Flood water in Asthawan and Bind blocks of Nalanda, school also submerged, Bihar Weather Updates
इलाके में घुसा नदी का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में जिरायन नदी उफान पर है। जिले के अस्थावां एवं बिन्द प्रखंड से होकर गुजरने वाली जिरायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। इतना ही नहीं स्कूल में बाढ़ का पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि झारखंड में लगातार बारिश के कारण बुधवार को जहां जिरायन नदी का जलस्तर 62.42 मीटर था। जो डेंजर लेवल 60.05 मीटर से अधिक थी। इसकी वजह से जिरायन नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया था। प्रखंड मुख्यालय के समीप पीताम्बर बीघा में पानी प्रवेश करने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई तो वहीं नया प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा को पास के ही स्कूल में शिफ्ट किया गया है। जहाना गांव के जनकपुर टोला के नया प्राथमिक विद्यालय के इर्द-गिर्द भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि स्थिति ऐसी नहीं है कि स्कूल को कहीं शिफ्ट किया जा सके।

विज्ञापन


स्कूल को बंद करने का आदेश जारी
इस मामले में बिन्द प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा जो बिन्द पंचायत के अंतर्गत आता है। जिरायन नदी के किनारे अवस्थित है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण विद्यालय परिसर के इर्द-गिर्द ज्यादा जलजमाव हो गया है। इस कारण बच्चों के जानमाल की सुरक्षा की दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक या जलस्तर में कमी होने तक प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा को कन्या प्राथमिक विद्यालय बिन्द में संचालन का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

 

Bihar News: Flood water in Asthawan and Bind blocks of Nalanda, school also submerged, Bihar Weather Updates
बाढ़ के पानी से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला

दर्जन भर घर पानी से घिरे
पीताम्बर बीघा गांव में भी निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दर्जन भर घर पानी से घिर गए हैं। अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव के खंधा में बुधवार की सुबह बांध टूटने से खेत खलिहान पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। जिसकी मरम्मत्ती का कार्य शुरू कर दिया गया है। आपदा की टीम तटबंधों पर नजर बनाए हुई है। करीब 1000 बीघा में लगी फसल जलमग्न हो चुकी है। 

आज सुबह 06:00 बजे तक नदियों का जलस्तर

  • सकरी नदी, पौरा हेड वर्क, डेंजर लेवल 81.70 पानी का फ्लो 80.70 मीटर।
  • पैमार नदी, मलीसरह, डेंजर लेवल 68.96 पानी का फ्लो 65.25 मीटर।
  • पंचाने नदी, साठोपुर पुल, डेंजर लेवल 55.25 पानी का फ्लो 54.78 मीटर।
  • गोइठवा, बकरा चोरसुआ पुल, डेंजर लेवल 55.47 पानी का फ्लो 52.77 मीटर।
  • जीरायन नदी, कुलती हेड वर्क, डेंजर लेवल 60.5 पानी का फ्लो 60.72 मीटर।
  • सोयवा नदी, सोयवा पुल, डेंजर लेवल 56.84 पानी का फ्लो 54.14 मीटर।
  • कुंभरी नदी, बेलदरियापर, डेंजर लेवल 59.15 पानी का फ्लो 57.47 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed