फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Five children died due to drowning in a puddle in Aurangabad; All five had gone to bathe

Bihar News : औरंगाबाद में पोखर में डूबने से पांच बच्चों की मौत; नहाने गए थे पांचों, गहराई में जाने से डूबे

Thu, 31 Aug 2023 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

Bihar News : औरंगाबाद में रक्षा बंधन का दिन अमंगल दिन के रूप में साबित हुआ। पोखर में स्नान करने के क्रम में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पोखर से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गयी।

विज्ञापन
Bihar News : Five children died due to drowning in a puddle in Aurangabad; All five had gone to bathe
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में पोखर में स्नान करने के क्रम में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे पोखर में नहाने गये थे। नहाने के क्रम में वे लोग गहराई में जाने की वजह से डूब गये। स्थानीय लोगों ने पोखर में कूदकर उन्हें पोखर से निकाला और इलाज के लिए उन सभी को कासमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन पांचों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में अनुज यादव का पुत्र शुभम ऊर्फ गोलू कुमार(11), उदय यादव के दो पुत्र नीरज कुमार(12) और धीरज कुमार(10), सुखेंद्र यादव का पुत्र प्रिंस कुमार(12) एवं योगेंद्र यादव का पुत्र अमित कुमार(12) शामिल हैं।

विज्ञापन


चरवाहा ने दी ग्रामीणों को सूचना 
ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि गांव से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ के पास एक पोखर है। पोखर को जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढ़ा कर छोड़ दिया गया था। इस कारण पोखर ज्यादा गहरा हो गया है। पहाड़ के पास जानवर चरा रहे कुछ चरवाहों ने देखा कि पोखर के पास चार-पांच बच्चों का कपड़ा बाहर रखा हुआ है लेकिन वहां आसपास कोई बच्चे नहीं दिख रहे थे। उसने गांव में जाकर इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत ग्रामीण वहां जुट गये। बच्चों के पोखर में डूबने की आशंका महसूस करते हुए ग्रामीण पोखर में कूद पड़े। काफी देर तक खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने डूबे हुए बच्चों को पोखर से बाहर निकाला और तुरंत सभी बच्चों को कासमा के एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस वजह से लोगों ने किया सड़क जाम 
गांव में एक साथ पांच बच्चों की असामयिक मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद समय पर प्रशासन को घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। इस बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने बताया कि पांचों बच्चे सावन पूर्णिमा के मौके पर राखी बंधाने से पहले नहाने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed