फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Firing at JDU party leader's house muzaffarpur bihar police miscreants seen in CCTV

Bihar News: जदयू नेता के घर पर चढ़कर फायरिंग, बाल-बाल बचे; सीसीटीवी में दिखे बदमाश

Mon, 28 Apr 2025 12:42 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Apr 2025 12:42 AM IST
सार

Bihar : जदयू नेता पर अपराधियों ने फायरिंग की है । पुलिस ने घटनास्थल से लगभग आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Firing at JDU party leader's house muzaffarpur bihar police miscreants seen in CCTV
सीसीटीवी में दिखे अपराधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियार से लैस हो कर पहुंचे दो अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड के महानगर उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने इस दौरान में करीब आधा दर्जन फायरिंग किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन


 घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि जदयू नेता पप्पू सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ कार से घर पर पहुंचे थे। वह जैसे ही अपने घर के गेस्ट रूम में प्रवेश करने लगे, उसी समय एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। लगातार हो रही गोली की आवाज सुन कर जदयू नेता पप्पू सिंह दूसरे घर में जा छिपे। अपराधी इस दौरान उनके घर के खिड़की, बुलेट बाइक और दरवाजे पर फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू नेता पप्पू सिंह ने बताया कि देर शाम को हम अपने घर पर आए हुए थे इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी है।इस घटना से हम और हमारा परिवार सहम गया है। बाइक से दो अपराधी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैं खुद सामाजिक स्तर पर सक्रिय व्यक्ति हूं और आम व्यक्तियों की दुख और परेशानी में शामिल रहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा किसी भी व्यक्ति विशेष से कोई शिकायत नहीं है। पुलिस इस मामले में अपराधी को पकड़ कर कार्रवाई करे। घटना से क्षेत्र में दहशत बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar : मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशांत किशोर बोले- बिहार का नेतृत्व करने की हालत नहीं दिख रहे सीएम नीतीश

घटना के संबंध में मिठनपुरा थाना के थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि घर पर फायरिंग किये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके से करीब आधा दर्जन गोली का खोखा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बयान लिया जा रहा है। पास में लगे हुए एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश भागते हुए नजर आए हैं। पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed