{"_id":"649d6618d6a259f2200981c1","slug":"bihar-news-fire-broke-out-in-a-bus-moving-on-the-middle-of-the-road-in-begusarai-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में बीच सड़क पर चलती बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में बीच सड़क पर चलती बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर लोगों ने बचाई जान
Thu, 29 Jun 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:38 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मिनी बस में अचानक आग लग गई, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में अचानक मिनी बस में आग लग गई। वहीं, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित नेशनल हाइवे-31 के समीप की है। बताया जा रहा है कि चलती मिनी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बस में बैठे यात्री जैसे-तैसे उस बस से निकलकर अपना जान बचाए। तस्वीरों में देख सकते हैं, किस तरह से बीच सड़क पर अचानक मिनी बस में आग लगी हुई है। लोग कैसे इधर-उधर भाग रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि मिनी बस बस स्टैंड से यात्री को लेकर जीरोमाइल की ओर जा रहा था, तभी अचानक मिनी बस में इंजन से धुआं निकलने लगा। उसी दौरान मिनी बस के ड्राइवर ने गाड़ी रोक कर सभी यात्री को सुरक्षित निकाला। उसी दौरान धू-धू कर बस जलने लगा।
विज्ञापन
फिलहाल, इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिनी बस में आग कैसे लगी है। नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहां पर मौजूद नगर थाना के दरोगा अर्जुन कुमार ने बताया है कि सूचना मिली कि कपस्या चौक पर अचानक एक बस में आग लग गई।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मी टीम को सूचना दी गई। मौके पर दमकल कर्मी टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है। वहीं, मौके से मिनी बस के ड्राइवर और खलासी फरार हैं।