फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: FIR registered against three bihar policemen including SHO youth died Kanti police station custody

Bihar Police : थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, थाने की हाजत में हुई थी युवक की मौत

Thu, 13 Feb 2025 05:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Feb 2025 05:01 PM IST
सार

Bihar : हाजत में युवक की मौत हुई थी। परिजनों ने इस मौत को हत्या बताते हुए थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया था। फिर एसपी ने  कार्रवाई की, और अब मृतक की मां ने उनसब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Bihar News: FIR registered against three bihar policemen including SHO youth died Kanti police station custody
मुजफ्फरपुर एसपी विद्या सागर और कांटी थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना की हाजत में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कांटी थाना के प्रभारी सुधाकर पांडे, सब इंस्पेक्टर एस के सिंह और संतरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मृतक की मां के बयान पर थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और संतरी को नामजद किया है। युवक की हाजत में मौत होने के बाद परिजनों ने थाना में जमकर बवाल किया था, जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


हाजत में युवक की हुई थी मौत 
 कांटी थाने की हाजत में बीते दिनों चोरी के मामले में कलवारी गांव के निवासी शिवम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हाजत में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने घटना को लेकर जमकर बवाल किया था। इस दौरान भड़के लोगों ने कांटी थाने में जमकर तोड़फोड़ किया था। परिजनों के आक्रोश को देख एसएसपी सुशील कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया है। मृतक शिवम की मां रिंकू देवी के बयान पर थाना प्रभारी सुधाकर पांडे, सब इंस्पेक्टर एससी के सिंह और संतरी रघु पासवान को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने भी माना थानाध्यक्ष ने किया था गुनाह 
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मृतक शिवम की मां रिंकू देवी ने बताया था कि उनके पुत्र शिवम झा को बीते 3 फरवरी रात को जबरन उनके घर से उठाकर थाने ले गए। अगले दिन उनके घर में छापेमारी कर हथियार व गोली रख उस पर झूठा मुकदमा कर उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी मारपीट में शिवम् की मौत हो गई थी। इस हत्या में मृतक की मां ने कांटी के पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार माना था और इस मामले में उनके खिलाफ में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed