{"_id":"650029811178d3152f0edff5","slug":"bihar-news-fierce-collision-between-auto-and-highway-full-of-women-going-to-see-goddess-two-killed-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : देवी दर्शन करने जा रही महिलाओं से भरे ऑटो में हाइवा से मारी ठोकर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : देवी दर्शन करने जा रही महिलाओं से भरे ऑटो में हाइवा से मारी ठोकर, दो की मौत
Tue, 12 Sep 2023 02:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:34 PM IST
सार
Terrible accident : बिहार के राजधानी में हइवा ने एक ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी जिसमें पूजा करने जा रही दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के बख्तियारपुर स्थित जगदंबा देवी का दर्शन करने जा रही महिलाओं से भरे ऑटो में हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं की हालत गंभीर है। घायल महिलाओं ने बताया कि वे सभी जगदंबा स्थान देवी दर्शन करने जा रही थी। तभी सामने से आ रहे हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन
पूजा करने जा रही थी बख्तियारपुर
घटना के संबंध में घायल महिलाओं ने बताया कि पटना के जक्कनपुर निवासी नमिता देवी कुछ महिलाओं के साथ मंगलवार को बख्तियारपुर स्थित जगदंबा देवी दर्शन करने जा रही थी। तभी दौलतपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। इस हादसे में ऑटो में सवार नमिता देवी (54) और मधु कुमारी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में लोगों ने सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच ले गये है, जहां महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते पर फतुहा थाने की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जा में ले पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छांव में जुट गई। पुलिस अब उस हाइवा को खोज रही थी।
विज्ञापन