{"_id":"67544dbfd25936f86508fda0","slug":"bihar-news-female-weightlifting-player-allegations-on-sports-association-officer-molesting-teasing-patna-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : खुश करो वर्ना..भारोत्तोलन की महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर लगाया गंदा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : खुश करो वर्ना..भारोत्तोलन की महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर लगाया गंदा आरोप
Sat, 07 Dec 2024 06:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:59 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार बिहार के खिलाड़ियों और खेल को बढावा देने के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं भारोत्तोलन की एक महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर गंदा आरोप लगाया है। अधिकारी ने महिला को कहा कि मुझे खुश करो वरना कैरियर बर्बाद कर दूंगा।
विज्ञापन
दर्ज की गई प्राथमिकी की कॉपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में वर्तमान समय में खेल और खिलाड़ियों को बिहार सरकार काफी प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे में एक महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि उसके अधिकारी ने उन्हें 'खुश' करने की शर्त पर उनके कैरियर को बेहतर बनाने की बात कही लेकिन साथ ही यह भी धमकाया कि अगर मुझे खुश नहीं करोगी तो मैं तुम्हारा कैरियर बर्बाद कर दूंगा।
विज्ञापन
पहले कॉल कर बुलाया
महिला खिलाड़ी का कहना है कि वह पूर्व राज्य भारोत्तोलन खिलाड़ी और भारोत्तोलन की लेवल -2 की तकनीकी पदाधिकारी है। लेकिन इसके बाद भी पिछले कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उसका नाम तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शामिल नहीं किया गया। इस बात की जानकारी लेने के लिए उसने 4 दिसंबर को दोपहर 11:30 बजे बजे योजना एवं विकास विभाग एवं बिहार वेटलिफ्टिंग संगठन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर कारण पूछा। इस पर उन्होंने महिला खिलाड़ी को 6 दिसंबर को 10:00 बजे कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के बिहार वेटलिफ्टिंग संगठन कार्यालय आने को कहा। फिर दिनांक 5 दिसंबर को अरुण कुमार ने महिला के मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर सूचना दी की कि मैं राजगीर जा रहा हूं इसलिए तुम 7 दिसंबर को आओ। 7 दिसंबर को 12:30 बजे महिला खिलाड़ी ने अरुण कुमार केसरी को फोन किया तो उन्होने कॉल रिसीव नहीं किया। फिर उनके मैसेज के आधार पर पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग स्थित बिहार वेटलिफ्टिंग कार्यालय पहुंची जहां केसरी कार्यालय में अकेले मौजूद थे।
विज्ञापन
जबरदस्ती करने की कोशिश की
महिला खिलाड़ी का कहना है कि थोड़ी देर बात हुई, उसके बाद करने के उपरांत अरुण कुमार केसरी ने महिला को कहा कि यदि तुम मुझे कमरे में खुश कर दोगी तो ठीक,वरना तुमको किसी भी प्रतियोगिता में तुम्हें रेफरी के रूप में काम करने नहीं दूंगा। मैं तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद केसरी कार्यालय का कमरा बंद कर दिया और महिला के साथ अश्लील हरकत और जोर जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने उसको ऐसा करने से मना किया तो अरुण कुमार केसरी उसके कपड़े को खोलने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं केसरी ने अपना पूरा कपड़ा खोल लिया और महिला के सामने नग्न होकर उससे चिपकने लगा। महिला किसी तरह अपने आप को बचाते हुए कार्यालय का कमरा खोलकर बाहर भागी और तुरंत पुलिस को पर कॉल किया बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और महिला के साथ कार्यालय ले गई लेकिन तब तक केसरी कार्यालय बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी ने दी थी धमकी-- देख लुंगी तुमको
हालांकि इस संबंध में अरुण कुमार केसरी ने अमर उजाला को बताया कि मुझ पर लगा आरोप सरासर गलत है। उन्होंने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिला मुझसे गलत कराना चाहती थी। लेकिन मैंने इस बात के लिये साफ़ मना कर दिया। इस वजह से उसने मुझे धमकी दिया था कि मैं तुमको देख लुंगी।