{"_id":"6527f47bbe80632b4f0f2207","slug":"bihar-news-fear-of-scam-in-muzaffarpur-head-post-office-10-lakh-transactions-in-a-month-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर में घोटाले की आशंका, एक महीने में 10 लाख ट्रांजेक्शन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर में घोटाले की आशंका, एक महीने में 10 लाख ट्रांजेक्शन, जानें पूरा मामला
Thu, 12 Oct 2023 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:58 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर हेड पोस्ट ऑफिस में घोटाले की बात सामने आ रही है। शक तब हुआ जब एक खाते में अचानक पांच लाख रुपये आ गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह खाता जीरो बैलेंस पर खोला गया था। इसके बाद पांच लाख रुपये फिर से दूसरे खाते में आ गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के प्रधान डाकघर में जीरो बैलेंस पर खुले एक खाते में अचानक पांच लाख की राशि ट्रांसफर कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह खाता जीरो बैलेंस पर खोला गया खाता है। बात समाने आई तो फौरन पोस्ट मास्टर जनरल उत्तरी के आदेश पर डाक निदेशक उत्तरी बीबी शरण ने पांच सदस्यीय टीम गठिन कर पूरे मामले का उद्भेदन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पेंशन फंड की राशि दिखाकर ट्रांसफर कर दिया
डाक विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में 16 अगस्त को वसीम अंसारी के नाम से जीरो बैलेंस पर खाता खोला गया था। इस खाते को डिप्टी पोस्टमास्टर की आईडी से खोला गया। इसके बाद उसी दिन खाते में चार लाख 97 हजार 867 रुपये प्रधान डाकघर गोपालगंज से पेंशन फंड की राशि दिखाकर ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
डाक निदेशक बोले- जल्द कार्रवाई का आदेश दिया गया है
एक माह बाद 19 सितंबर को फिर उसी खाते में प्रधान डाकघर सिवान से 4,95, 641 रुपये पेंशन फंड में ट्रांसफर कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी दिन दोनों पैसे को रहमान आलम नामक के व्यक्ति के खाते में आरटीजीएस से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर दिया। रात 11 बजे प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर के कर्मी के द्वारा उस खाते के सीआइएफ में छेड़छाड़ कर उसका सत्यापन किया गया। मामले में डाक निदेशक बीबी शरण ने बताया कि इस बात कि जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सिवान के डाक अधीक्षक को तुरंत जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। बहरहाल, जिस तरह से ये मामला सामने आया है, इससे किसी गहरी साजिश की आशंका भी लग रही है।
विज्ञापन