फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Farmer dies in Sitamarhi, heart attack; Allegation on JE of electricity company: electricity bill

Bihar News : बिहार में किसान की मौत, धमकी के बाद आया हार्ट अटैक; बिजली कंपनी के JE पर कैसे लगा आरोप?

Sat, 22 Feb 2025 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 03:55 PM IST
सार

Sitamarhi News: कांग्रेस नेता मोहम्मद असद ने परिवार को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है।  वह आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Farmer dies in Sitamarhi, heart attack; Allegation on JE of electricity company: electricity bill
किसान की शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिवहर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गरीब किसान की मौत हो गई। कारण सिर्फ इतना था कि बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) की धमकी दी थी। इस कारण किसान को हार्ट अटैक आ गया। किसान की पहचान डुमरी प्रखंड के नया गांव पूर्वी गांव निवासी जीतू राम के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जेई ने धक्का-मुक्की करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि जीतू राम के नाम पर केवल महज 4800 रुपये का बकाया था। लेकिन, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें डेढ़ लाख रुपये का बकाया बताया। कुछ कर्मचारियों ने एक लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि जेई ने जीतू राम को धमकी दी कि चाहे जमीन बेचनी पड़े, तुरंत पैसे जमा करने होंगे। इस दौरान जेई और जीतू राम के बीच बहस हुई। जेई ने धक्का-मुक्की भी की। इस घटना से जीतू राम तनाव में आ गए और मौके पर ही हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने की जेई पर कार्रवाई की मांग 
स्थानीय लोगों का कहना है कि जीतू राम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह अपने पीछे दो छोटे बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए। वहीं कांग्रेस नेता मोहम्मद असद ने सदर एसडीओ से बात कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नूरी बेगम ने कहा कि अगर प्रशासन बिजली विभाग के आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं करेगी तो वह आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed