फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Family was returning from Kumbh Mela, Bolero collided in Buxar; One dead, four people in critical

Bihar: कुंभ मेले से छपरा लौट रहा था परिवार, बक्सर में बोलेरो ने मारी टक्कर; एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

Tue, 18 Feb 2025 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Feb 2025 09:16 AM IST
सार

Buxar News: पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से वापस छपरा लौट रहे थे। उसी दौरान बक्सर में चौसा गोला समीप सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Family was returning from Kumbh Mela, Bolero collided in Buxar; One dead, four people in critical
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गोला के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और धीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बोलेरो में सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। दुघर्टना अहले सुबह लगभग तीन बजे के करीब हुई।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की सूचना मिलते मिलते ही बक्सर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां एक शख्स को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते मिलते ही बक्सर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान छपरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में दहियांवा गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह सिंह के रूप में हुई। वहीं घायलों में मृतक की पत्नी नीतू देवी, अशोक सिंह, रविन्द्र नाथ पाण्डेय व उनकी पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


प्रयागराज से लौट रहे थे पांच लोग
पुलिस के अनुसार, दुघर्टनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग प्रयागराज से वापस छपरा लौट रहे थे। उसी दौरान बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चौसा गोला समीप सामने से आ रही बोलेरो और आल्टो की टक्कर हो गयी। इसमें धीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृत धीरेंद्र सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। उनकी पत्नी की हालत बेहद खराब है। मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना फोन द्वारा कर दी गयी है। मृतक धीरेन्द्र सिंह के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुका है। वहीं बेटा दिल्ली में पढ़ता है। घटना के संबंध मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर पुलिस द्वारा थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed