फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ex Jap party worker revealed facts behind threat to pappu yadav mp purnea ultimatum video

Bihar : पप्पू यादव को धमकी देने वाले ने उगला ऐसा राज कि फंस गए खुद सांसद, धमकाने वाला जाप का पुराना कैडर

Tue, 03 Dec 2024 02:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 03 Dec 2024 02:27 PM IST
सार

Pappu Yadav : राजनीतिक महकमे से लेकर पुलिस मुख्यालय तक जिस बात की आशंका दबी जुबान से जताई जा रही थी, वही सच सामने आया है। वीडियो के जरिए सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने वाला उनका ही समर्थक निकला। उसने पूरा राज उगल दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Ex Jap party worker revealed facts behind threat to pappu yadav mp purnea ultimatum video
पूर्णिया एसपी ने सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस में जाते-जाते निर्दलीय रहने के बाद पूर्णिया की जनता ने जिस नेता पर भरोसा जताया, वह टूटता नजर आ रहा है। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को वीडियो मैसेज पर पांच-छह दिन जिंदा रहने का अल्टीमेटम देने वाला शख्स खुद उनकी पुरानी पार्टी- जन अधिकार पार्टी का पुराना समर्थक बताया जा रहा है। यह कोई और नहीं, पुलिस बता रही है। वीडियो भेजने वाले शख्स तक आईटी-इंटेलिजेंस से पहुंची पुलिस टीम के सामने उस शख्स ने खुलासा किया है कि इस पूरे कांड के लिए उसे दो लाख रुपए मिलने थे। क्यों? का जवाब उसने दिया है- ताकि, सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


सांसद की पुरानी पार्टी का नेता निकला राम बाबू 
पूर्णिया एसपी कार्तिकेश शर्मा ने मंगलवार दोपहर बताया कि सांसद पप्पू यादव को वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले राम बाबू राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान राम  बाबू राय ने बताया कि वह आरा में निर्दलीय सांसद की पुरानी पार्टी (जाप) का नेता भी है। सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया था। सांसद के समर्थकों ने राम बाबू से कॉन्टेक्ट कर सांसद को धमकी देने वाला वीडियो बनवाया था।
विज्ञापन

 

Bihar News : Ex Jap party worker revealed facts behind threat to pappu yadav mp purnea ultimatum video
सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला राम बाबू राय। - फोटो : सोशल मीडिया।

ऐसा करने के बदले दो लाख रुपये मिलते
पूर्णिया एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में राम बाबू ने बताया महीने भर पहले सांसद के करीबी समर्थक ने कॉल कर धमकी भरा वीडियो बनाने को कहा था और बताया था कि सांसद को 'जेड' सिक्योरिटी की सुरक्षा दिलानी है। इसलिए ऐसा करना जरूरी है। इसके बदले उसे दो लाख रुपए मिलने थे। पार्टी में बड़ा पद देने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। एडवांस के रूप में उसे दो हजार रुपये भी दिए गए थे। उसने दो वीडियो बनाया गया था। एक वीडियो इशारा मिलते ही सांसद के नंबर पर भेजा था। रामबाबू का लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से कोई संबंध नहीं है। 

सांसद के सहयोगियों ने उससे संपर्क किया
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि चार से पांच साल पहले सांसद आरोपी के गांव गए थे। इस दौरान रामबाबू राय ने पप्पू यादव के साथ फोटो खिंचवाई थी। शायद रामबाबू ने पप्पू यादव की पुरानी पार्टी भी जॉइन किया था। एसपी ने कहा कि आरोपी ने जो भी कुछ बताया है, उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसकी जांच चल रही है। उसने बताया कि सांसद के सहयोगियों ने उससे संपर्क किया। कहा गया कि सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी है कि इस तरह की कोई धमकी दी जाए। इसके लिए रामबाबू को तैयार किया गया।

पुलिस को दोनों वीडियो मिल चुके हैं
समर्थकों की ओर से रामबाबू को कुछ पैसे दिए गए। भविष्य के लिए लालच भी दिया गया। रामबाबू ने धमकी वाले दो वीडियो बनाए थे, जिसमें एक सांसद को भेज दिया गया था, जबकि दूसरा अभी रखा था। पुलिस को दोनों वीडियो मिल चुके हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी की ओर से जिनका नाम लिया गया है, उसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने दोनों वीडियो एक महीना पहले ही शूट किया था। जब एसपी से पूछा गया कि आखिर आरोपी ने किन समर्थकों के बारे में बताया, क्या नाम बताया, तो उन्होंने कहा कि ये जांच का हिस्सा है, इसलिए अभी हम नाम का खुलासा नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed