फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Engineer of Water Resources Department arrested, accused of killing his wife

Bihar : जल संसाधन विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, घर में पत्नी की लाश लटकी मिलने पर कार्रवाई

Sun, 16 Apr 2023 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में जलसंसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा फिर हत्या कर फंदे से लटका दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Engineer of Water Resources Department arrested, accused of killing his wife
जूनियर इंजीनियर की पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में जलसंसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा फिर हत्या कर फंदे से लटका दिया। मृतका की पहचान ज्योत्सना कुमारी के रूप में हुई है। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा किला मोहल्ले की है। रविवार को जूनियर इंजीनियर की पत्नी की लाश उसके कमरे में फंदे से झूलती मिली। घटना के बाद पति ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश पासवान पर उसके ससुरालवालों ने पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इधर मायके वालों को भी किसी ने बेटी की मौत की खबर दी। मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखते ही परिजनों में फफक पड़ें। मायके वालों ने हंगामा करते हुए अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने इनलोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


महिला के शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले
पुलिस जांच में पता चला है की महिला के शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले है। मायके वालों का आरोप है कि 3 दिसंबर 2015 को ज्योत्सना की शादी ओमप्रकाश से की गई थी। उन दोनो से एक बेटी हुई। जो अभी ढाई साल की है। उसका नाम अन्वी है। वह गर्भवती भी थी। मायके वालों ने कहा कि उसके दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की। फिर हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया।  ज्योत्सना घर की इकलौती बेटी थी। उसके दो भाई थे। पिता बद्री पासवान कस्टम से रिटायर्ड हवलदार है। पटना के कदमकुआ थाना क्षेत्र के मछुआ टोला में घर है। जबकि, ज्योत्सना का ससुराल झारखंड के कांके जोडापुल में है। पति मुजफ्फरपुर में कार्यरत है। ओमप्रकाश की डेढ़ साल पूर्व मुजफ्फरपुर में पोस्टिंग हुई थी। वह सपरिवार सादपुरा में किराए के मकान में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed