{"_id":"66c1f574ed947c1dac0db80f","slug":"bihar-news-engine-of-akal-takht-express-train-failed-on-patna-fatuha-indian-rail-train-status-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News :अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, परेशान रहे पैसेंजर; यात्रियों ने बताई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News :अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, परेशान रहे पैसेंजर; यात्रियों ने बताई परेशानी
Sun, 18 Aug 2024 06:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 18 Aug 2024 06:51 PM IST
सार
Bihar : अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन की अप लाइन की गाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया। इस वजह से एसी बोगी के यात्री परेशान हो गये। यात्रियों ने इस बात की शिकायत जीआरपी में भी की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना मैं अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन की अप लाइन की गाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया। इंजन फेल होने से गाड़ी फतुहा स्टेशन पर रुक गई। ट्रेन के फतुहा स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों के बीच परेशानियां शुरू हो गई। खासकर एसी बोगी के पैसेंजर काफी परेशान नजर आए। इसे लेकर यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर से की। यात्रियों का कहना है कि लगभग 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन का इंजन बदलने के बाद फतुहा जंक्शन से पंजाब के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
यात्रियों ने की शिकायत
घटना की पुष्टि करते हुए फतुहा के जीआरपी गनौरी दास ने बताया कि अकाल तख्त ट्रेन अप लाइन पर थी। इसी क्रम में फतुहा स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इंजन के फेल होते हैं यात्रियों के बीच हंगामा शुरू हो गया। ट्रेन रुकने के कारण एसी बोगी के पैसेंजर काफी परेशान रहे। इसको लेकर कई यात्री जीआरपी थाना पहुंचे और इसकी शिकायत फतुहा स्टेशन मास्टर से की। स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को यह बताया कि गाड़ी का इंजन फेल हो गया है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पटना से इंजन मंगाया जा रहा है। पटना से इंजन आने के बाद गाड़ी तुरंत रवाना कर दी जाएगी। इस बीच लगभग एक घंटे तक अकाल तख्त ट्रेन फतुहा स्टेशन पर रुकी रही।
विज्ञापन