फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Encounter between Bihar police and criminals in Gaya Bihar Police

Encounter : बिहार में पुलिस और अपराधी के बीच फिर हुई मुठभेड़, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

Wed, 19 Feb 2025 09:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Feb 2025 09:33 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस पकड़े गये उन दो अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Encounter between Bihar police and criminals in Gaya Bihar Police
अस्पताल में इलाजरत अपराधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि एक अन्य को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। घायल अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बीघा निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे पकड़े गए बदमाश की पहचान को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। घटना डोभी थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। टेक्निकल सेल की रिपोर्ट पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। डोभी और बहेरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधी भागने लगे। अपराधियों को भागते देख पुलिस ने उनको रुकने का आदेश दिया, लेकिन अपराधी लगातार भागते रहे। पुलिस ने भी तुरंत उनका पीछा किया।
विज्ञापन


पुलिस पर चलाई गोली 
पुलिस ने बताया कि पीछा करने पर अपराधी भारत गैस एजेंसी रोड की ओर भागे लगे। इस दौरान उन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिर एक अन्य अपराधी को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। घायल अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बीघा निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे पकड़े गए बदमाश की पहचान को लेकर पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी और शेरघाटी डीएसपी मौके पर पहुंचे। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed