फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Elder brother shot younger brother in Patna, Bihar Police

Bihar News : पटना में युवक को गोलियों से भूना; बड़ा भाई ही बन गया दुश्मन, उतार दीं पेट-सिर में गाेलियां

Sun, 06 Aug 2023 02:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 06 Aug 2023 02:35 PM IST
सार

Bihar News : पटना में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हत्यारा भाई गांव छोड़कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Elder brother shot younger brother in Patna, Bihar Police
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में रविवार की अहले सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हत्यारा भाई गांव छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इसे आपसी घरेलू विवाद का मामला बता रही है। घटना दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना अंतर्गत शंकरपुर दियारा की है।

विज्ञापन


वर्षों से चल रहा है विवाद 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े भाई पतरका और छोटे भाई बिजली राय के बीच कई माह से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की अहले सुबह दोनों भाई आपस में उलझ गए। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई बिजली राय को घर में रखे पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली बिजली राय के सिर और पेट में लगी। गोली लगते ही बिजली राय जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग उधर दौड़े और घायल पड़े बिजली राय को उठाकर आननफानन में दानापुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात 
घटना के बाद बड़ा भाई घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शाहपुर थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष उत्तम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना  के संबंध में शाहपुर थानाथानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से दोनों भाई के बीच वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के कुछ ख़ास लोगों ने कई बार मामला को सुलझाने का प्रयास भी किया लेकिन अंततः बात नहीं बनी। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी बड़े भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed