{"_id":"64cf623dfda2f7920a0d12f0","slug":"bihar-news-elder-brother-shot-younger-brother-in-patna-bihar-police-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में युवक को गोलियों से भूना; बड़ा भाई ही बन गया दुश्मन, उतार दीं पेट-सिर में गाेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में युवक को गोलियों से भूना; बड़ा भाई ही बन गया दुश्मन, उतार दीं पेट-सिर में गाेलियां
Sun, 06 Aug 2023 02:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:35 PM IST
सार
Bihar News : पटना में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हत्यारा भाई गांव छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में रविवार की अहले सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हत्यारा भाई गांव छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इसे आपसी घरेलू विवाद का मामला बता रही है। घटना दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना अंतर्गत शंकरपुर दियारा की है।
विज्ञापन
वर्षों से चल रहा है विवाद
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े भाई पतरका और छोटे भाई बिजली राय के बीच कई माह से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की अहले सुबह दोनों भाई आपस में उलझ गए। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई बिजली राय को घर में रखे पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली बिजली राय के सिर और पेट में लगी। गोली लगते ही बिजली राय जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग उधर दौड़े और घायल पड़े बिजली राय को उठाकर आननफानन में दानापुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात
घटना के बाद बड़ा भाई घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शाहपुर थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष उत्तम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के संबंध में शाहपुर थानाथानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से दोनों भाई के बीच वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के कुछ ख़ास लोगों ने कई बार मामला को सुलझाने का प्रयास भी किया लेकिन अंततः बात नहीं बनी। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी बड़े भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन