फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Education Minister Vijay Chaudhary gave statement in Gaya, Education Department, Raj Bhavan

Bihar News: शिक्षा विभाग-राजभवन के बीच टकराव के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कह दी यह बातें, ईडी की रेड पर भी बोले

Sun, 10 Mar 2024 06:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

 कुलपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी कुलपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ एक भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अब दोनों मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Education Minister Vijay Chaudhary gave statement in Gaya, Education Department, Raj Bhavan
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार सरकार के शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को गया पहुंचे और गया के विष्णुपद मंदिर के समीप स्थित फल्गु नदी में बने रबर डैंम का निरीक्षण किया। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में राज्यभवन और राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के साथ कोई टकराव नहीं है। दोनों ही मिलकर बिहार में शिक्षा को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। यही वजह है कि आज बिहार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


किसी भी कुलपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं
वहीं शिक्षा विभाग द्वारा बैठक बुलाने पर में शामिल नहीं होने पर कुलपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी कुलपति और रजिस्ट्रार के खिलाफ एक भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अब दोनों मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


ईडी किसी को बेवजह परेशान नहीं करती है
लालू के निकट परिवार के खिलाफ ईडी के छापा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईडी किसी को बेवजह परेशान नहीं करती है। ईडी के पास कोई आरोप या शिकायत मिलता है। तब ईडी अपना काम करती है और कर भी रही है। उन्होंने ने नियोजक शिक्षकों की मांग पर उन्होंने ने कहा कि उन लोगों को अब विरोध बंद कर देना चाहिए। क्योंकि उनकी मांगों पर राज्य सरकार काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लालू यादव पर किए गए कटाक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कोई गलत बात नहीं कही। जमीन के बदले नौकरी देना समेत कई मामले पहले से न्यायालय में चल रहा है। अगर उन्होंने कहा तो क्या गलत किया है। जो सही है, वहीं उन्होंने बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed