{"_id":"65aa52257bfec6ed270be064","slug":"bihar-news-ed-team-reached-rabri-residence-information-about-summons-lalu-yadav-rabri-devi-tejashwi-yadav-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejashwi Yadav : राबड़ी आवास पहुंची ईडी की टीम, तेजस्वी को पेपर देकर लौटी; समन की सूचना से महागठबंधन बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejashwi Yadav : राबड़ी आवास पहुंची ईडी की टीम, तेजस्वी को पेपर देकर लौटी; समन की सूचना से महागठबंधन बेचैन
Fri, 19 Jan 2024 04:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:12 PM IST
सार
ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों पूछताछ के लिए समन भेजा था। उन्होंने दिसंबर माह में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दोनों ही नहीं गए थे। अब एक बार फिर दोनों को समन भेजा गया है।
विज्ञापन
लालू परिवार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम राबड़ी आवास पहुंची। एक अधिकारी की ओर समन के कागजात दिया गया। इसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया है। इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों पूछताछ के लिए समन भेजा था। उन्हें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर और लालू को 27 दिसंबर को एजेंसी के सामने पेश होन को कहा गया है। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने तेजस्वी यादव को समन का पेपर दिया
इधर, राबड़ी आवास पर ईडी की टीम को देख सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मीडिया और राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे लेकिन तब तक ईडी की टीम लौट भी चुकी थी। बताया जा रहा है कि ईडी टीम के राबड़ी आवास के अंदर गई। वहां पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे। टीम ने तेजस्वी यादव को समन का पेपर दिया। इसके बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था
आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी। जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।