फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ED raid on Bihar Police sub inspector in begusarai, banka bihar daroga on ed target

Bihar Police : विजिलेंस की बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर दबिश, दारोगा के ठिकानों से आय से अधिक 69 लाख बरामद

Wed, 10 Jul 2024 04:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

Bihar News : प्रशासनिक अधिकारियों के बाद अब विजिलेंस की नज़र में बिहार पुलिस के अधिकारी भी हैं। विजिलेंस ने बुधवार को बेगूसराय जिले में धावा बोला है। बांका में पदस्थापित दारोगा के ठिकानों पर बेगूसराय में जांच चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News : ED raid on Bihar Police sub inspector in begusarai, banka bihar daroga on ed target
छापेमारी करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के शंभूगंज थाना प्रभारी के बेगूसराय स्थित घर पर विजिलेंस (निगरानी विभाग) की टीम पहुंची है। टीम छापेमारी करने के लिए लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 नागदह गांव पहुंची। शंभूगंज के थाना प्रभारी बृजेश कुमार पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा है। इसी मामले को लेकर विजिलेंस की टीम यहां पहुंची है। घर के बाहर में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी दस्तावेज और अन्य चीजों को खंगाल रहे हैं। बृजेश कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी चली। इससे पहले बांका में और उसके बाद भागलपुर में भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी हुई।

विज्ञापन

 
घर में आय से अधिक संपत्ति 
निगरानी विभाग के अधिकारी समीर चंद्र झा ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि बृजेश कुमार ने अपने घर में आय से अधिक संपत्ति जमा कर रखा है। सूचना के बाद मामले की जांच करवाई गई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया। 
विज्ञापन


ढाई लाख कैश भी बरामद
समीर चंद्र झा ने बताया कि बांका के जिले के शंभूगंज थाना प्रभारी बृजेश कुमार के घर पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर 12 सदस्य टीम के द्वारा छापेमारी की गई है। विधिवत छापेमारी के दौरान कैश और जेवर मिले। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जेवरात को बरामद किया गया है। साथी साथ उन्होंने बताया कि 2 लाख 50 हज़ार रुपया नगद राशि बरामद की गई है। कुछ 69 लाख रुपये की संपत्ति आय से अधिक पाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed