फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ED raid Chief Engineer of Building Construction Department Patna bihar police

ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर पर की छापेमारी, तीन करोड़ मिले

Thu, 27 Mar 2025 10:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

Bihar : सुबह होते ही अफरातफरी की स्थिति हो गई। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया कि भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर पर ईडी 
ने छापेमारी की है। कुछ देर में फिर पता चला कि ईडी की टीम उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : ED raid Chief Engineer of Building Construction Department Patna bihar police
भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में बिहार के एक बड़े इंजीनियर सहित उनके रिश्तेदारों के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी की। यह छापेमारी गुरुवार सुबह से शाम तक चली। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। यह छापेमारी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेन्दु नगर स्थित आवास पर किया गया। कई गाड़ियों पर सवार होकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्णेंदु नगर स्थित आवास पर पहुंची।  और तलाशी ले रही है। देर शाम तक ईडी की टीम मुख्य अभियंता के घर से तीन करोड़ अधिक कैश जब्त किए। इतना ही नहीं तारिणी दास के खिलाफ लेनदेन के अहम साक्ष्य भी मिले।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Husband Wife: पत्नी से विवाद होने पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई खुद को आग; बचाने गई सास, पत्नी और बेटी भी झुलसे
विज्ञापन




                 

Bihar News : ED raid Chief Engineer of Building Construction Department Patna bihar police
आईएएस संजीव हंस का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़ा है मामला 
छापेमारी के दौरान भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास के मुख्या द्वार बंद कर दिया, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा पाए और न कोई बाहर से अंदर आ सके। फिलहाल तलाशी का कार्य जारी है।  उनपर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह गलत तरीके से संपत्ति अर्जित किया। साथ ही साथ अवैध काली कमाई से अपने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति अर्जित की। मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रवर्तन निदेशालय की यह यह कार्रवाई आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में की। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास पर आरोप है कि टेंडर घोटाले में उनकी संलिप्तता है, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed