फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: E-challan stopped on 109 sand ghats; Government of Bihar; sand mining, local news in hindi

Bihar News : राज्य के 109 बालू घाटों पर ई-चालान बंद; क्यों हुआ ऐसा, क्या होगा आम लोगों पर असर- जानें हर बात

Fri, 10 May 2024 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 May 2024 09:20 AM IST
सार

पहले ही दिन 109 बालू घाटों का सीसीटीवी फुटेज लाइव नहीं पाया गया। इसलिए उन बालू घाटों का ई-चालान तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: E-challan stopped on 109 sand ghats; Government of Bihar; sand mining, local news in hindi
बालू घाट की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बालू के अवैध खनन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने 109 बालू घांटों का ई-चालान बंद कर दिया है। दरअसल, गुरुवार से खान एवं भूतत्व विभाग में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर शुरू हुआ है। पहले ही दिन 109 बालू घाटों का सीसीटीवी फुटेज लाइव नहीं पाया गया। इसलिए उन बालू घाटों का ई-चालान तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


अवैध खनन एवं परिवहन की निगरानी रखी जा रही है
खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से कहा गया है कि कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से सभी संचालित बालूघाटों पर अधिष्ठापित सीसीटीवी की लाइव फुटेज द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की निगरानी रखी जा रही है। जिलों में संचालित बालूघाटों द्वारा प्रदर्शित लाइव फुटेज की निगरानी हेतु पालीवार खनिज विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


छह बजे से दोपहर दो बजे तक पाई गई गड़बड़ी
निगरानी के क्रम में गुरुवार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक सभी बालू घाटों पर गड़बड़ी पाई गई। कुल 109 बालूघाट की सीसीटीवी फुटेज लाइव नहीं पाई गई। इसके सभी 109 बालूघाटों का ई-चालान बंद कर दिया गया है। उन सभी बंद बालूघाटों का ई-चालान सीसीटीवी फुटेज में प्रदर्शित होने के बाद ही किया जाएगा। खान एवं भूतत्व विभाग की ओर बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed