{"_id":"67aecfce04d95cd72f076607","slug":"bihar-news-dumper-hits-car-in-buxar-two-people-die-everyone-was-going-to-kishanganj-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महाकुंभ से लौट रही कार ने डंपर में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; किशनगंज जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महाकुंभ से लौट रही कार ने डंपर में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; किशनगंज जा रहे थे सभी
Fri, 14 Feb 2025 10:38 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:38 AM IST
सार
Buxar News: सभी लोग कुंभ स्नान के बाद किशनगंज लौट रहे। बक्सर में इनकी कार को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म के कठार खुर्द गांव के समीप साई अस्पताल के पास एनएच 922 पर प्रयागराज से लौट रही कार का डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप घायल है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
कुंभ स्नान कर किशनगंज लौट रहे थे
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार सहित डंबर को जब्त कर ली है। सभी लोग पटना-बक्सर एनएच 922 के रास्ते किशनगंज के कुर्ला कोर्ट थाना क्षेत्र लोधाबारी गांव जा रहे थे। सभी छह लोग कार में सवार होकर प्रयागराज गए थे। कुंभ स्नान कर किशनगंज लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पर खड़े डम्फर में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की इंजन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी बक्सर पुलिस
इस टक्कर में शत्रुघ्न राजभर की 50 वर्षीय पत्नी फुलेश्वरी देवी की मौत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते हो गई। वहीं जख्मी गणेश राजभर के 35 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न राजभर की मौत इलाज के दौरान बक्सर सदर अस्पताल में हो गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि जख्मी लोगों में मंटू राजभर की पत्नी सरली देवी (50), गणेश राजभर की पत्नी आशा देवी (32), रेनु कुमारी (23) है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन