{"_id":"65a191e92dfc58cb610bc4d8","slug":"bihar-news-due-to-ni-work-routes-changes-of-the-trains-running-from-bihar-indian-railway-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एनआई कार्य के कारण बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया रूट, जानिए कौन कौन सी हैं ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एनआई कार्य के कारण बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल गया रूट, जानिए कौन कौन सी हैं ट्रेन
Sat, 13 Jan 2024 12:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:57 AM IST
सार
Bihar News : लखनऊ मंडल के बाराबंकी जंक्शन पर एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग बदल दिया गया है। जानिए किस ट्रेन का बदला गया है रूट।
विज्ञापन
इंडियन रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ मंडल के बाराबंकी जंक्शन पर एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।
विज्ञापन
दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565/12566)
12 जनवरी से 15 जनवरी तक दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565/12566) का परिचालन अब छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सिवान- भटनी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-लखनऊ-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते किया जायेगा। इस दौरान यह ट्रेन देवरिया सदर, गोरखपुर, बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। इसके लिए यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव वाराणसी एवं लखनऊ जंक्शन पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बरौनी से खुलने वाली बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस (19038)
12 जनवरी से 15 जनवरी तक बरौनी से खुलने वाली बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस (19038) और 12 जनवरी से 14 जनवरी तक बांद्रा टर्मिनस से खुलने वाली बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) अब गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी- सुलतानपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलायी जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव ट्रेन शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर और लखनऊ स्टेशन पर किया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204)
13 और 14 जनवरी को अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) अब शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव बुढ़वल स्टेशन पर किया गया है।
सहरसा से खुलने वाली सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203)
14 जनवरी को सहरसा से खुलने वाली सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) अब बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा-शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी, जिसका ठहराव बुढ़वल स्टेशन पर किया गया है।
आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558)
15 जनवरी को आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12558) अब शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी। इस ट्रेन का ठहराव बुढ़वल स्टेशन पर किया गया है।
मुजफ्फरपुर से खुलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557)
15 जनवरी को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) अब बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा-शाहजहांपुर के रास्ते चलायी जायेगी तथा बुढ़वल स्टेशन पर इसका ठहराव किया गया है।