फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : DSP police transfer news job posting transfer posting bihar police

Bihar News : नीतीश कुमार सरकार ने डीएसपी स्तर के 40 अफसरों का किया तबादला; देखें, अब कौन कहां

Fri, 18 Jul 2025 06:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 18 Jul 2025 06:43 PM IST
सार

Bihar : बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले भरी पैमाने पर डीएसपी का तबादला किया गया है। इसको लेकर गृह विभाग से अधिसूचना जारी की है। 40 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को राजधानी पटना, बेगूसराय, सारण और मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में इधर से उधर किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : DSP police transfer news job posting transfer posting bihar police
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है। पूरे बिहार में कई डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर किए गए डीएसपी में सुपौल भीमनगर में पद्स्थापित सीवान के राज कुमार साह को आरा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। छपरा में पदस्थापित मुंगेर के राज किशोर सिंह को पटना सिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


पटना विशेष शाखा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित औरंगाबाद जिले के आनंद कुमार पांडे को बेगूसराय का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित मोतिहारी जिले के सुरेश कुमार को मुजफ्फरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित जमुई के अशोक कुमार दास को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) पटना निवासी पारस साहू को खगड़िया जिले का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर में नियुक्त किया गया है। अररिया जिले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित पटना के राम पुकार सिंह को छपरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed