फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dr. Ajay Singh told the importance of public relations, Aryabhatta University, MJMC, Seminar

Bihar News : डॉ. अजय सिंह ने बताया जनसंपर्क का महत्व, संगठन की छवि बनाए रखने की रणनीतियों पर की चर्चा

Sun, 29 Sep 2024 05:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Sep 2024 05:03 PM IST
सार

डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीआरओ का कार्य सिर्फ सूचना का संचार करना नहीं है बल्कि अपने संगठन की सार्वजनिक छवि का निर्माण, संकट प्रबंधन और संस्थान की प्रतिष्ठा की सुरक्षा करना भी उसकी जिम्मेदारियों में शामिल है।

विज्ञापन
Bihar News: Dr. Ajay Singh told the importance of public relations, Aryabhatta University, MJMC, Seminar
डीपीआरओ डॉ. अजय सिंह जनसंपर्क के बारे में बताया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एसजेएमसी) द्वारा शनिवार को 'पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) की भूमिका और जिम्मेदारियां' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एससी-एसटी कल्याण विभाग एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को पीआर क्षेत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला जैसे जनसंपर्क का किसी भी संस्थान में क्या महत्व होता है तथा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में जनसंपर्क का कार्यक्षेत्र किस प्रकार का होता है। 

विज्ञापन


पीआरओ का कार्य सिर्फ सूचना का संचार करना नहीं
डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीआरओ का कार्य सिर्फ सूचना का संचार करना नहीं है बल्कि अपने संगठन की सार्वजनिक छवि का निर्माण, संकट प्रबंधन और संस्थान की प्रतिष्ठा की सुरक्षा करना भी उसकी जिम्मेदारियों में शामिल है। डॉ. सिंह ने मीडिया से संवाद के महत्व और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संगठन की छवि बनाए रखने की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह भी बताया कि इस क्षेत्र में नियुक्ति कैसे होती है तथा इससे संबंधित परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करना उचित है। कार्यक्रम की संयोजक व स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन की सहायक प्राध्यापक सह प्रभारी डॉ. मनीषा प्रकाश ने कहा कि इस आयोजन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Bihar News: Dr. Ajay Singh told the importance of public relations, Aryabhatta University, MJMC, Seminar
डीपीआरओ डॉ. अजय सिंह को सम्मानित करतीं सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीषा प्रकाश। - फोटो : सोशल मीडिया।

छात्र बोले- गहराई से समझने का अवसर मिला
इस व्याख्यान में पत्रकारिता और जनसंचार के सभी सत्रों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से सवाल पूछे जिनका विस्तार से उत्तर देकर उनके शंकाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने व्याख्यान को अत्यधिक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया जिससे उन्हें पीआरओ की भूमिका और जिम्मेदारियों को गहराई से समझने का अवसर मिला। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ जिसमें उन्हें पीआरओ के कार्य क्षेत्र के बारे में न केवल सैद्धांतिक जानकारी मिली बल्कि वास्तविक अनुभवों से भी रूबरू होने का मौका मिला। कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. संदीप कुमार दुबे ने समापन पर धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि जनसंपर्क का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए जनसंपर्क के क्षेत्र के व्यवहारिक पहलू और आने वाली चुनौतियों से निपटने का तरीका सिखाने में इस तरह के व्याख्यान उपयोगी साबित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मानसी ने किया। इस दौरान विभाग के शिक्षक डॉ. संदीप कुमार, पूर्व विद्यार्थी ओमप्रकाश, वर्तमान विद्यार्थी  दिवाकर, श्रुतिधर, प्रभाष, श्रद्धा, अंजली, अमीषा, सुशांत, निशांत, आदित्य, फैयाज आलम, नितेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed