फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Double murder in Siwan, criminals shot a young man and a girl in the chest; Bihar Police

Bihar News: सीवान में डबल मर्डर, अपराधियों ने युवक-युवती के सीने में मारी गोली; अस्पताल जा रहे थे दोनों

Thu, 28 Dec 2023 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Dec 2023 11:37 AM IST
सार

युवक और युवती बाइक से अस्पताल जा रहे थे, तभी अपराधियों ने दोनों के सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Double murder in Siwan, criminals shot a young man and a girl in the chest; Bihar Police
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान एक बार फिर से अपराधिक वारदात से दहल उठा है। अपराधियों ने युवक और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों बाइक से अस्पताल जा रहे थे, तभी अपराधियों ने दोनों के सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबू हाता के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


बहन को देखने अस्पताल जा रही थी निकहत
बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी जफरुल हक अंसारी की पत्नी निकहत परवीन और उसी गांव के रामेश्वर शर्मा का पुत्र शैलेश शर्मा एक साथ सीवान एक निजी अस्पताल में आए थे। निकहत परवीन की बहन की डिलीवरी एक निजी अस्पताल में हुई है। बच्चा होने की सूचना पर अपनी बहन से मिलने निकहत प्रवीण अस्पताल में आई थी। जब दोनों मोटरसाइकिल से घर जाने लगे तो रास्ते में ही अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को सड़क के दोनों तरफ फेंक दिया। ताकि यह सड़क हादसा लोग समझे।
विज्ञापन


पुलिस की गश्ती दल ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया
बुधवार देर रात पुलिस गश्ती दल जैसे ही बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबू हाता गांव के पास पहुंची तो देखा कि एक बाइक सड़क पर गिरी हुई है। उतरकर जब देखा तो एक व्यक्ति सड़क के दूसरी तरफ एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की गश्ती दल ने दोनों को उठाकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि दोनों के सीने में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले पर बड़हरिया थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल से मोबाइल बरामद हुआ है। खून के धब्बे सड़क पर पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टि से देखने में लगता है कि गोली दूसरी जगह से मारकर बाबू हाता के पास फेंक दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed