फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Double murder in Madhubani, rapid firing due to mutual dispute; Five shot, mother and son dead

Bihar News : मधुबनी में डबल मर्डर, इस छोटी सी बात के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग; पांच को लगी गोली, मां-बेटे की मौत

Tue, 06 Feb 2024 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 06 Feb 2024 05:02 PM IST
सार

Madhubani Crime : विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। इसमें ही मां-बेटे समेत पांच लोगों को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Double murder in Madhubani, rapid firing due to mutual dispute; Five shot, mother and son dead
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी में दिनदहाड़े पांच लोगों को गोली मार दी गई। इसमें से मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है। मंगलवार सुबह पानी बहाने के विवाद को लेकर सुदई रतौली गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। इसमें ही मां बेटे समेत पांच लोगों को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। फुलपरास डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन, अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर गांव में कई थानों की पुलिस पहुंच कर कैंप कर रही है।
विज्ञापन


जमीन की मापी चल रही थी, अचानक होने लगी गोलीबारी
ग्रामीणों ने बताया जाता है कि दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ गोली फायरिंग कर दी गई। इसमें पांच लोगों को गोली लगी। घटनास्थल पर ही माँ-बेटे की मौत हो गयी। स्थानीय की मदद से तीन अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को फुलपरास के रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। मरने वाले के परिजन चिंकू सिंह ने कहा कि जमीन की मापी चल रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। इसमें महिला बिमल देवी (65) और उनके बेटे अशोक झा (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में राकेश कुमार, शंभू झा और बम बम झा तीनों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed