फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Double murder in hajipur vaishali, two person shot dead in hajipur sadar on road

Double Murder on Road : अब सरेराह दो युवकों को गोलियों से भूना, मौत; हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में हुई वारदात

Fri, 19 Jan 2024 05:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने पटना से सटे शहर में शाम ढ़लते ही दो युवकों को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Double murder in hajipur vaishali, two person shot dead in hajipur sadar on road
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर की है। मृतकों की पहचान नगर अंबेडकर नगर स्थित रामजीवन चौक निवासी स्व दीप नारायण सिंह के पुत्र छोटू सिंह (35) के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान मदारपुर के पास घर बना रहे है,सदर थाना क्षेत्र के चकनूर मदारपुर निवासी स्व.बासकित राय के पुत्र विपिन राय उर्फ कारू राय (48) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे के मित्र थे।

विज्ञापन


तीन साल पहले भाई की हो चुकी है हत्या 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि विपिन राय उर्फ कारू राय प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, जबकि छोटू सिंह बैंक से लोन दिलाने का काम करता था। लोन के संबंध में छोटू सिंह, विपिन राय उर्फ कारू राय के नव निर्मित मकान को देखने गया था। इसी क्रम में अपराधी ताबड़तोड़ दोनों पर फायरिंग करने लगे, जिसमें छोटू सिंह और विपिन राय उर्फ कारू राय की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि विपिन राय उर्फ कारू राय के भाई की तीन साल पहले गांधी सेतु पुल पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed