फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : dog bite in Begusarai Bihar Bihar police constable with many injured by bog bite

Dog Bite : बेगूसराय में सड़क पर घूम रहा खूंखार कुत्ता; दो पुलिसकर्मी सहित 45 को बना चुका शिकार

Fri, 06 Sep 2024 09:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 06 Sep 2024 09:24 AM IST
सार

Bihar : शहर में आवारे कुत्तों ने दहशत मचा रखी है। एक दिन में दो पुलिसकर्मी सहित कुल 25 लोग उन कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। गनीमत है कि सदर अस्पताल में रैबीज की दवा उपलब्ध है। लोग नगर निगम के मेयर के उदासीन रवैये से क्षुब्ध हैं।

विज्ञापन
Bihar News : dog bite in Begusarai Bihar Bihar police constable with many injured by bog bite
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने में निष्क्रिय बना हुआ है, जिससे बेगूसराय के लोगो में ना सिर्फ नाराजगी है बल्कि डर का भी माहौल बना हुआ है। बेगूसराय में बृहस्पतिवार को लगभग चालीस से पैतालीस लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कुत्ते के काटने से बेगूसराय सदर अस्पताल में दो पुलिस कर्मी सहित कुल 25 लोगों का इलाज किया गया है।

विज्ञापन


एक दिन में दो पुलिसकर्मी सहित 25 लोग बने आवारे कुत्तों के शिकार 
बृहस्पतिवार को सुबह से कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी। शाम होते-होते यह संख्या अप्रत्याशित हो गई। इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टर चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि बेगूसराय में बृहस्पतिवार को कुल 25 कुत्ता काटने के मरीज का इलाज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बरसात के मौसम में सड़क किनारे सड़ी गली चीज या इनफेक्टेड चीज खाने से कुत्तों की ऐसी हालत होती है, जिस वजह से वह लोगों को काटने लगते हैं। हालांकि इससे बचाव के लिए बेगूसराय अस्पताल में रैबीज की दवा मौजूद है। वही कुत्ता काटने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मरीज परेशान और डरे सहमे नजर आए। अधिकतर मरीजों का कहना था कि वह अपने काम या घरेलू सामान की खरीद बिक्री के लिए घर से बाहर निकले थे तभी अनायास कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मेयर के उदासीन रवैये से हैं लोग परेशान 
कुछ मरीजों का कहना है कि कई आवारा कुत्ते इतने खतरनाक होते है कि वह जहां काटते हैं, वहां से शरीर का मांस नोच लेते हैं। इतना ही नहीं, कुत्ते इतना शातिर होते हैं कि वह अनायास ही शरीर के विभिन्न हिस्सों को अपना निशाना बना लेते हैं। फिलहाल बेगूसराय की गलियों में खतरनाक कुत्तों से लोग सहमे हुए हैं और बेगूसराय मेयर को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम मेयर को इनसब समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed