फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Doctors donated blood in IGIMS, Manish Mandal said - this great donation is necessary to save life

Bihar News : आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने किया रक्तदान, मनीष मंडल बोले- जीवनरक्षा के लिए जरूरी है यह महादान

Sat, 15 Jun 2024 05:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Jun 2024 05:27 PM IST
सार

गैस्ट्रो सर्जरी के विभागाध्यक्ष, डॉ. मनीष मंडल की अध्यक्षता में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) बिहार चैप्टर के सौजन्य से रक्तदान शिविरकार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Doctors donated blood in IGIMS, Manish Mandal said - this great donation is necessary to save life
आईजीआईएमएस रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। गैस्ट्रो सर्जरी के विभागाध्यक्ष, डॉ. मनीष मंडल की अध्यक्षता में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) बिहार चैप्टर के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि सर्जन होने के नाते हमें सर्जरी के समय मरीज को खून की कितनी जरूरत होती है उससे भली-भांति अवगत हैं इसलिए देश के हर कोने में हर जरूरतमंद के पास उसकी पहुंच हो इसके लिए केन्द्रीय स्तर पर पूरे भारत में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान को महादान कहा गया है। जीवनरक्षा के यह काफी जरूरी है। 

विज्ञापन


 हम इस कार्य को प्रभावी और फलदायी तरीके से पूरा करेंगे
डॉ. मंडल ने बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट का नेतृत्व हमारे एएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रबल नियोगी कर रहे हैं। जिन्हें एएसआई की पूरी कार्यकारी समिति और सभी राज्य अध्यायों के पदाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। जो हमारे मिशन सोशल एएसआई का हिस्सा है। उन्होनें यह विश्वास जताया है और कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि हम इस कार्य को प्रभावी और फलदायी तरीके से पूरा करेंगे और आपसे आग्रह करते हैं कि आप इसे अपने अच्छे कार्यालय के माध्यम से समुदाय तक ले जाएं। डॉ. प्रियरंजन, सचिव, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) बिहार चैप्टर ने इस अवसर पर कहा कि हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक जीवनरक्षा के लिए रक्त सही समय पर उनके पास पहुंच सके और उनकी जीवन को बचाया जा सके।  इसके लिए एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) के सर्जनों द्वारा यह कदम पूरे भारतवर्ष में उठाया गया है।
विज्ञापन


सर्जरी के समय खून की अहम जरूरत होती है
डॉ. अशोक कुमार सिन्हा और  डॉ. सर्वेश्वर जीसी मेम्बर, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) ने इस मौके पर आईजीआईएमएस के ब्लड बैंक में रक्तदान कर रहे लोगों को जागरूक देखकर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि यह हम सभी सर्जन जानते है कि सर्जरी के समय खून की कितनी अहम जरूरत होती है, जिसके लिए हर जरूरतमंद तक सही समय पर खून की कमी ना हो इसके लिए केन्द्रीय स्तर पर पूरे भारतवर्ष में यह आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed