फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Doctor murdered and body thrown in Rohtas

Bihar News: रोहतास में डॉक्टर की हत्या कर शव फेंका, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2024 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 06:37 PM IST
सार

बिहार के रोहतास में ग्रामीण चिकित्सक सह राजद नेता का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सासाराम-डिहरी पुरानी जीटी रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Bihar News Doctor murdered and body thrown in Rohtas
डॉक्टर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण चिकित्सा सह राजद नेता को बेखौफ अपराधियों ने हत्या कर शव को पहाड़ के खाई में बाइक समेत फेंक दिया। घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकित्सक केशवपाल बुधवार रात अपने क्लीनिक को बंद कर गाय घाट बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने उन्हें अपने कब्जे में लेते हुए अमरा तालाब पहाड़ के खाई में हत्या कर बाइक समेत फेंक दिया। रात को घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन सुबह में सड़क के किनारे खाई में उनका शव देखा गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। पहाड़ के खाई से शव को कब्जे में लेते हुए लोगों ने डिहरी-सासाराम पुरानी जीटी रोड को अमरा तालाब के पास जाम कर हत्यारे के गिरफ्तारी एवं एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की सीबीआई जांच करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी रही। बताते चलें कि गुरुवार शाम न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का रोहतास जिले में आगमन है। शुक्रवार सुबह इसी रास्ते से राहुल गांधी का रोड शो होना है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed